Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

प्रैक्टिस मैचों को कभी भी सीरियस नहीं लेता ये भारतीय खिलाड़ी, जानबूझकर नहीं खेलता अभ्यास मैच

प्रैक्टिस मैचों को कभी भी सीरियस नहीं लेता ये भारतीय खिलाड़ी, जानबूझकर नहीं खेलता अभ्यास मैच 1

भारतीय खिलाड़ी: 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत हो रही है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भी खेलती हुई नजर आएंगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ए ग्रुप में रखा गया है।

जिसमें भारत के अलावा आयरलैंड, पाकिस्तान, कनाडा और अमेरिका टीमें भी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में इस बार टीम इंडिया को महज 1 अभ्यास मुकाबला खेलना है। जो की 1 जून को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में एक ऐसा भी भारतीय खिलाड़ी जो की अभ्यास मैचों को बिलकुल भी सीरियस नहीं लेता है।

यह खिलाड़ी नहीं लेता है अभ्यास मैच को सीरियस

प्रैक्टिस मैचों को कभी भी सीरियस नहीं लेता ये भारतीय खिलाड़ी, जानबूझकर नहीं खेलता अभ्यास मैच 2

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी मौका दिया गया है। लेकिन अभी विराट कोहली भारतीय टीम के साथ जुड़े नहीं हैं। बता दें कि, कोहली अभी हाल ही में मुंबई में दिखे हैं। जिसके चलते कुछ फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली 1 जून को खेले जाने वाले बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे। बता दें कि, कोहली पहली बार नहीं है जब अभ्यास मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कई बार टीम इंडिया के लिए अभ्यास मुकाबले छोड़े हैं और कोहली अभ्यास मैच को कभी भी सीरियस नहीं लेते हैं।

इससे पहले भी कर चुकें हैं अभ्यास मैच मिस

टीम इंडिया के रन मशीन माने जाने वाले विराट कोहली ने साल 2018 में इंग्लैंड के टूर पर गए थे। जहां पर उन्होंने टेस्ट सीरीज से पहले एसेक्स से खेले गए अभ्यास मुकाबले में भाग नहीं लिया था। जबकि उसके बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर भी गई थी और कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर भी अभ्यास मुकाबला नहीं खेला।

जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर विव रिचर्ड्स के साथ हुए इंटरव्यू में कोहली ने बताया था कि, अभ्यास मुकाबले में गेंदबाजी काफी खराब होती है। जिसके चलते वह अभ्यास मैच नहीं खेलते हैं।

शानदार लय में हैं कोहली

बता दें कि, अभी हाल ही में खेले गए आईपीएल 2024 (IPL 2024) में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। कोहली ने आईपीएल 2024 में 15 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 61 की औसत और 154 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाये। कोहली ने इस सीजन 15 पारियों में 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया।

Also Read: इस वजह से टीम इंडिया का हेड कोच पद स्वीकार नहीं कर रहे गौतम गंभीर, अब ये दिग्गज ही बचा आखिरी विकल्प

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!