This Indian player's finger broke just before the Sri Lanka tour, out of cricket for 4 months

भारतीय खिलाड़ी: टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका के दौरे पर जाना है। जहां श्रीलंका और भारत के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही सीरीज के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

जबकि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हुई है और उन्हें ही कप्तानी सौंपी गई है। बता दें कि, श्रीलंका सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही एक भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर कई महीनों के लिए बाहर हो गया है।

Advertisment
Advertisment

इस खिलाड़ी को लगी चोट

श्रीलंका दौरे से ठीक पहले इस भारतीय खिलाड़ी की टूटी उंगली, 4 महीनो के लिए क्रिकेट से हुआ बाहर 1

श्रीलंका सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होनी है। लेकिन उससे पहले महिला एशिया कप 2024 खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल चोट के चलते एशिया कप 2024 से बाहर हो गई हैं।

जिसके चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रेयंका पाटिल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में फील्डिंग करते समय चोटिल हो गई थी। श्रेयंका पाटिल के ऊँगली में काफी गंभीर चोट लगी है जिसके चलते अब उन्हें क्रिकेट से करीब 4 महीने के लिए बाहर होना पड़ सकता है।

टीम इंडिया चल रही है टॉप पर

बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2024 में अबतक टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है। जिसके चलते इंडियन महिला टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर चल रही है। भारतीय महिला टीम अबतक पाकिस्तान और यूएई की टीम को हरा चुकी है। जिसके चलते टीम के पास 2 मैचों में 4 अंक हैं और टीम लगभग सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। अभी टीम इंडिया को अपना आखिरी लीग मुकाबला नेपाल के साथ खेलना है।

Advertisment
Advertisment

श्रेयंका पाटिल का रहा था शानदार प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल का एशिया कप 2024 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा था। इस मुकाबले में श्रेयंका पाटिल ने 3.2 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट झटकी थी। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 7 विकेट से हराई थी। जबकि अब यूएई के खिलाफ टीम भारतीय महिला टीम ने 78 रनों से जीत हासिल की है।

Also Read: IPL 2025 से पहले ऋतुराज गायकवाड़ के साथ हुआ विश्वासघात, धोनी ने कप्तानी से हटाया! अब ये खिलाड़ी होगा CSK का नया कैप्टन