Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी…’ अश्विन का विवादित बयान वायरल, इस टीम को बद्दुआ देते आए नजर

'ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी...' अश्विन का विवादित बयान वायरल, इस टीम को बद्दुआ देते आए नजर

Ashwin’s big prediction ahead of IPL 2026: 28 मार्च से IPL का 19वां सीजन शुरू होना है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस बार भी 10 टीमों के बीच ट्रॉफी जीतने के लिए होड़ लगेगी। हालांकि, सीजन के आगाज से पहले कई पूर्व क्रिकेटर ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और विजेता को लेकर प्रेडिक्शन कर रहे हैं।

हालांकि, इन सबके विपरीत पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस टीम का नाम बता दिया है, जो IPL 2026 के दौरान टॉप 6 में भी नहीं पहुंचेगी। अश्विन का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि जिस टीम को लेकर उन्होंने प्रेडिक्शन किया है, वह काफी मजबूत नजर आ रही है लेकिन फिर भी CSK के पूर्व खिलाड़ी ने उसे बद्दुआ देने का काम किया है।

इस टीम को IPL 2026 में टॉप 6 में भी जगह बनाने लायक नहीं समझते अश्विन

'ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी...' अश्विन का विवादित बयान वायरल, इस टीम को बद्दुआ देते आए नजर

IPL 2026 के लिए जहां सभी टीमें अपनी तैयारियों में पूरा दमखम लगा रही हैं और उनकी नजर प्लेऑफ यानी टॉप 4 में जगह बनाने पर होगी, वहीं अश्विन ने एक टीम को टॉप 6 में भी पहुंचने का दावेदार नहीं बताया है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी टीम है, जिसे सीजन के आगाज से पहले ही इस दिग्गज ने दरकिनार कर दिया तो बता दें कि उस टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जिसके कप्तान ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं।

39 वर्षीय ने अपने यूट्यूब चैनल पर लोकप्रिय जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान कहा कि IPL 2026 में लखनऊ की टीम टॉप 4 में तो क्या टॉप 6 में भी जगह नहीं बना पाएगी।

IPL 2026 से पहले LSG को लेकर अश्विन एक बयान ने मचाई खलबली

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास कप्तान ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, मयंक यादव समेत कई धुरंधर शामिल हैं, जो इस टीम को टॉप 4 का एक मजबूत दावेदार बनाते हैं लेकिन आर अश्विन की सोच बिलकुल अलग है। उन्होंने इस टीम को टॉप 6 के लायक भी नहीं माना है। अश्विन के इस बयान से काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है।

विमल कुमार ने जब आश्विन से LSG को लेकर पूछा कि ये टॉप 4 में जानेगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा:

“मुझे टॉप 3 टीमों का पता है लेकिन चौथे, पांचवें और छठे स्थान के लिए रेस होने वाली है। और LSG में मेरे हिसाब से इसमें भी नहीं है।”

अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 में नहीं मिलेगा खेलने का मौका

अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर बड़ा प्रेडिक्शन किया। वहीं, टीम में शामिल अर्जुन तेंदुलकर को लेकर भी कहा है कि इस खिलाड़ी को आगामी IPL में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि उनकी प्लेइंग XI में जगह बनती नहीं दिख रही है।

पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके अश्विन ने कहा:

“अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं, और इस बारे में बात ही न करें तो बेहतर है। मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल है क्योंकि इस टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं। इतने सारे तेज गेंदबाज हैं। वो कैसे खेलेंगे? मुझे नहीं लगता कि जब तक बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल न हो जाएं, तब तक उनके खेलने की कोई गुंजाइश है।”

FAQs

IPL 2026 में अश्विन ने किस टीम को टॉप 6 में पहुंचने लायक भी नहीं माना है?
लखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़ें: IPL को टक्कर देने उतरा न्यूजीलैंड! नई T20 लीग का ऐलान, इस महीने से होगी शुरुआत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!