ODI World Cup
ODI World Cup

ODI World Cup: टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में T20 World Cup 2024 को जीतने के बाद अपने टी20 करियर को विराम लगा दिया। रोहित शर्मा के करियर का यह दूसरा वर्ल्डकप था तो वहीं विराट कोहली के करियर का यह पहला T20 World Cup टूर्नामेंट था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जैसे ही अपने संन्यास का ऐलान किया वैसे ही सोशल मीडिया पर यह मुहिम चलाई जाने लगी कि, अब इन्हें ओडीआई क्रिकेट को भी अलविदा कह देना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि, इन्हें अभी भी ODI World Cup 2027 तक भारतीय टीम के लिए खेलना चाहिए।

ODI World Cup 2027 तक खेलें रोहित-विराट

3 कारण, क्यों 2027 का ODI वर्ल्ड कप साथ में खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली 1

Advertisment
Advertisment

बदलाव से गुजरेगी टीम इंडिया

मौजूदा समय में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार नहीं है और ऐसे में खबर आ रही है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों को एक-दो साल के भीतर बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसी वजह से भारतीय मैनेजमेंट ODI World Cup 2027 के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को बैक करने की कोशिश करेगी ताकि, ये अपनी प्रेजेंश से भारतीय टीम को मजबूत बनाएं। इसी वजह से ये ODI World Cup 2027 तक कहीं नहीं जाने वाले हैं।

सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत

मौजूदा समय में टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कोई भी सीनियर खिलाड़ी नहीं है और ऐसे में अगर ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ नहीं होंगे। तो अहम मौकों पर टीम इंडिया बुरी तरह से चोक करते हुए दिखाई दे सकती है। इसी वजह से कई खेल पत्रकारों ने भी कहा है कि, अगर भारतीय टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रखना है तो फिर ODI World Cup 2027 की टीम में इन दोनों ही सीनियर खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है।

दक्षिण अफ्रीका में अच्छे हैं आकड़े

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ियों के आकड़े अफ्रीका महाद्वीप पर बेहद ही शानदार हैं। इसी वजह से इन दोनों ही खिलाड़ियों का अनुभव ODI World Cup 2027 में भारतीय टीम के लिए मददगार होगा। एक तरफ जहां रोहित शर्मा ने अफ्रीकी महाद्वीप में खेलते हुए अभी तक में 22 मैचों में 32.26 की औसत से 615 रन बनाए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 87.38 की औसत से 1327 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें – रोते हुए हार्दिक पांड्या को अकेला छोड़ गईं नताशा, भारत लौटते ही होगा तलाक, दोनों नहीं चाहते एक दूसरे का साथ

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...