IPL 2024
IPL 2024

महज कुछ ही हफ्तों के बाद IPL 2024 को आयोजित किया जाएगा और सभी टीमों ने इसके लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं और कई टीमों ने तो ट्रेनिंग कैंप को भी शुरू कर दिया है। BCCI और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल जल्द ही IPL 2024 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर सकती है और हाल ही में IPL 2024 के मीडिया राइट्स भी बांटे गए हैं।

IPL 2024 को ध्यान में रखते हुए ही मुम्बई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाते हुए उनकी जगह पर गुजरात टाइटंस से ट्रेड के माध्यम से शामिल किए गए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। मुम्बई इंडियंस के इस फैसले का खूब विरोध हुआ था और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इनके खिलाफ कैंपेन भी चलाए जा रहे थे।

Advertisment
Advertisment

लेकिन अब हार्दिक पंड्या चोटिल चल रहे हैं और उनकी चोट को देखते हुए कहा जा रहा है कि, उन्हें वापसी में अधिक समय लग सकता है, इसी वजह से IPL 2024 के लिए मुम्बई इंडियंस की मैनेजमेंट दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है।

हार्दिक की जगह यह खिलाड़ी हो सकता है कप्तान

Rohit Sharma
Rohit Sharma

आईपीएल फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस की मैनेजमेंट IPL 2024 को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नए कप्तान का ऐलान कर सकती है। कहा जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या को रिकवर होने में अभी अधिक समय लगने वाला है और इसी वजह से वो IPL 2024 में कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, मुम्बई इंडियंस की मैनेजमेंट धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कप्तानी सौंप सकते हैं।

बतौर कप्तान शानदार है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अगर बात करें मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी के बारे में तो उनकी गिनती आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में की जाती है और बतौर कप्तान उन्होंने 5 मर्तबा टीम को चैंपियन बनाया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने मुम्बई इंडियंस के लिए बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में खेले गए 241 मैचों की 238 पारियों में 6211 रन बनाए हैं और आज इनकी गिनती आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में की जाती है।

इसे भी पढ़ें – उन्मुक्त चंद को पहली बार अमेरिका की टीम में मिली जगह, अब टीम इंडिया के खिलाफ ही खेलेंगे मैच

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...