Posted inक्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए इस खिलाड़ी के पास बचा हैं सिर्फ IPL 2025, यहां नहीं चला तो लेना पड़ेगा संन्यास

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए इस खिलाड़ी के पास बचा हैं सिर्फ IPL 2025, यहां नहीं चला तो लेना पड़ेगा संन्यास 1

IPL 2025 में रोमांच से भरे मुकाबले लगातार देखने को मुल रहे हैं। अलग अलग देशों के खिलाड़ी अलग अलग फ्रेंचाजी की तरफ से खेल रहे हैं। इनमें भारत के खिलाड़ियों का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के लिए खिलाड़ियों को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करना होगा। वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी के पास सिर्फ आईपीएल ही एक ऐसा मौका है। अगर यहां ये खिलाड़ी प्रदर्शन करने में नाकाम रहा तो हमेशा के लिए टीम से छुट्टी हो जाएगी।

कौन है वो खिलाड़ी?

टीम इंडिया में वापसी करने के लिए इस खिलाड़ी के पास बचा हैं सिर्फ IPL 2025, यहां नहीं चला तो लेना पड़ेगा संन्यास 2

 

अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि हम यहां ईशान किशन की बात कर रहे हैं। ईशना किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। लेकिन हाल ही में ईशान किशन ने आईपीएल 2025(IPL 2025) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 47 गेंदों में 106 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका आईपीएल का पहला शतक था। उनकी इस पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

इस वजह से बाहर चल रहे ईशान किशन

ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान किशन को टीम से बाहर करने का एक बड़ा कारण उनका अनुशासनहीन रवैया रहा है। यह भी कहा गया कि उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के निर्देशों का पालन नहीं किया। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही ईशान किशन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए टीम से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं लिया, जिससे चयनकर्ताओं में नाराजगी है। घरेलू क्रिकेट से ईशान के दूरी बनाने के कारण ही उन्हें BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है।

ईशान किशन का आईपीएल करियर

ईशान किशन ने 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह गुजरात लायंस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई साल खेले और टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। वह मुंबई इंडियंस के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। आईपीएल 2025 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने। आईपीएल 2025 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया। ईशान किशन ने अब तक आईपीएल में 2750 रन बनाए हैं जिनमें 1 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है।

ये भी पढ़ें: CSK के बाद अब मुंबई इंडियंस के लिए सिरदर्द बनेगा ये खिलाड़ी, आधा सीजन खत्म होते ही हमेशा होता चोटिल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!