Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इस बल्लेबाज को IPL 2024 मे कोई नहीं कर पाया OUT, 7 बार लौटा नाबाद, जमकर लगा रहा चौके-छक्के

IPL 2024
IPL 2024

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मैच बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है। IPL 2024 अपने पहले पड़ाव को पार कर चुका है और अब प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करती हुई टीमें भी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। इस टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजों का ही बोल बाला रहा है।

IPL 2024 में एक बल्लेबाज बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और इस बल्लेबाज ने इस सीजन में 7 मर्तबा नाबाद पारियां खेली हैं। इस खिलाड़ी के इस फॉर्म को देखने के बाद कहा जा रहा है कि, IPL 2024 में गेंदबाजों के द्वारा इन्हें आउट कर पाना मुश्किल है।

IPL 2024 में 7 मर्तबा नाबाद लौटे MS Dhoni

इस बल्लेबाज को IPL 2024 मे कोई नहीं कर पाया OUT, 7 बार लौटा नाबाद, जमकर लगा रहा चौके-छक्के 1

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं और उन्होंने अपनी इसी आक्रमकता बल्लेबाजी को यहाँ पर भी कायम रखा है। IPL 2024 में एमएस धोनी 7 मर्तबा नाबाद लौटे हैं और इसके साथ ही इन पारियों के दौरान इनका स्ट्राइक रेट भी बहुत अधिक रहा है। धोनी की इस बल्लेबाजी को देखने के बाद कहा जा रहा है कि,आगामी मैचों में ये इसी इंटेंट के साथ खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2024 में गेंदबाजों के लिए काल बन रहे हैं MS Dhoni

पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसी बल्लेबाजी की वजह से टीम अंतिम के ओवरों में तेजी के साथ रन बना लेती है। धोनी ने इस सत्र में बल्लेबाजी के दौरान 7 मर्तबा अविजित पारियाँ खेली हैं। इन्होंने IPL 2024 में खेले गए 9 मैचों की 7 पारियों में 259.46 के स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से इस टूर्नामेंट में 9 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगे हैं।

हाल ही में कप्तानी से हटे हैं MS Dhoni

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2023 तक टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस सत्र में इन्होंने कप्तानी से इस्तीफा देते हुए युवा खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त करवा दिया है। एमएस धोनी ने IPL 2024 में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टीम का कप्तान नियुक्त कराया है और एक कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन भी बहुत ही शानदार है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो कप्तानी भले ही ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं मगर फैसले आज भी एमएस धोनी ही लेते हैं और सभी खिलाड़ी इनके फैसलों को आँख मूदकर मानते हैं।

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप के लिए एस श्रीसंत ने किया भारत की टीम का ऐलान, रिंकू सिंह को ही निकाला बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!