this-player-is-not-getting-chances-due-to-rohit-sharma-ajit-agarkar-know-who-he-is

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका में हैं। जहां एशिया कप 2023 खेल रही है। एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में 20 साल के युवा खिलाड़ी को भी जगह दी गई है। लेकिन अबतक इस खिलाड़ी ने सिर्फ बेंच ही गर्म की है।

कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की प्लेइंग XI में अबतक उन्हें जगह नहीं दी है। इस होनहार खिलाड़ी को दौरे पर ले जाकर टीम में मौका न देकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस खिलाड़ी के साथ ज्यादती कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन है ये 20 साल का होनहार खिलाड़ी।

Advertisment
Advertisment

तिलक वर्मा को नहीं खेलने का मौका Rohit Sharma!

रोहित-अगरकर की गंदी राजनीति का शिकार हुआ ये खिलाड़ी, दोनों ने अपने जाल में फंसाकर खत्म कर दिया 20 वर्षीय क्रिकेटर का करियर 1

20 साल के युवा होनहार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में सभी को अपनी प्रतिभा से हैरान कर दिया था। उन्हों मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। जिसके चलते खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनके बारे में कहा था कि वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ऐसा हुआ भी वेस्टइंडीज के खिलाफ न सिर्फ तिलक वर्मा को टीम में चुना गया बल्कि उन्हें डेब्यू करने का मौका भी मिला। वहाँ तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। जिसके बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें यहाँ ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

एशिया कप 2023 में भी तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। लेकिन उन्हें अबतक एशिया कप 2023 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें अबतक सिर्फ बेंच पर ही बिठाया है।

Advertisment
Advertisment

शानदार रहा है अबतक का करियर

20 साल के तिलक वर्मा ने इसी साल भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए अबतक कुल 7 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 34.80 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए हैं। जिनमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

वहीं अगर उनके लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक कुल 25 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 56.18 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1236 रन बनाए हैं। जिनमें उन्होंने 5 शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं।

Also Read: बेड से उठते ही केएल राहुल ने हमेशा के लिए आराम पर भेज दिया इस खिलाड़ी को, अब कभी नहीं कर पाएगा टीम इंडिया में वापसी

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.