this-player-might-take-over-faf-du-plessis-as-captain-of-rcb-in-ipl-2024

आईपीएल 2023 (IPL 2023) को खत्म हुए हैं अभी कुछ ही महीने हुए है। अभी से आईपीएल 2024 (IPL 2024) की भी तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीमों को दोबारा से बनाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले मे संराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने-अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किये हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक बड़ी खबर भी आई है। उनके लिए  साल 2022 के सीजन में उनके लिए शानदार बल्लेबाजी करने वाले रजत पाटीदार अब चोट के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

चोट के बाद रजत पाटीदार वापस लौटे मैदान पर

RCB में वापस लौटा वो खतरनाक बल्लेबाज, जो IPL 2024 में अकेले दम पर कोहली की टीम को बनाएगा चैंपियन 1

Advertisment
Advertisment

मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने साल 2021 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था।  2021 के आईपीएल सीजन में उन्हें खेलने गए ज्यादा मौके नहीं मिले थे। लेकिन उन्होंने 2022 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 मुकाबलों में 55.50 की औसत और 152.5 अख्तर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे।

उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही RCB प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई थी।  इसके साथ ही एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार शतक भी जड़ा था।  साल 2023 के आईपीएल में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रजत पाटीदार से बेहद उम्मीदें थी लेकिन रजत पाटीदार सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे।

हालांकि, अब रजत पाटीदार चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और उन्होंने नेट में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।  आरसीबी के फैन उन्हें वापस देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और ये उम्मीद कर रहे हैं कि आईपीएल 2024(IPL 2024) में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसका पहला आईपीएल खिताब जिताएंगे।

RCB की कप्तानी के लिए अच्छा विकल्प हैं पाटीदार

रजत पाटीदार काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं पिछले काफी वर्षों से वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।  इसके साथ ही आईपीएल जैसे बड़े स्टेज पर उन्होंने प्रदर्शन करके दिखा दिया है कि उनमें लंबा खेलने का क्षमता है।  इसी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर आईपीएल में अब बड़ा दांव खेल भी सकती है। RCB के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसी एक-दो साल में ही अब क्रिकेट छोड़ सकते हैं ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए कप्तान की तलाश होगी और रजत पाटीदार के रूप में उन्हें एक बेहतर बल्लेबाज और एक शानदार कप्तान भी मिल सकता है।

Advertisment
Advertisment

ऐसा रहा है अबतक का आईपील करियर

रजत पाटीदार ने साल 2021 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था उन्होंने अब तक कुल 12 आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिन्होंने 40.40 की औसत और 144.29 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 404 रन बनाए हैं।

Also Read: भारत को मिला पाकिस्तान के शोएब अख्तर से भी ख़तरनाक गेंदबाज, तोड़ने जा रहा है 161.3 kmph का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.