Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

लड़की और बढ़ते वजन ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय बल्लेबाज का करियर, कभी माना जाता था दूसरा सहवाग

भारत
भारत

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि, वीरेंद्र सहवाग को गेंदबाजी करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। सहवाग पहली ही गेंद से अपने आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

वीरेंद्र सहवाग ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो उस वक्त कहा जा रहा था कि, अब इनसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिकेट में नहीं आएगा। लेकिन सहवाग के रिटायरमेंट के कुछ साल एक बल्लेबाज आया जो उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करता था। मगर खुद की गलतियों की वजह से इस युवा भारतीय खिलाड़ी का करियर ग्राफ नीचे जाने लगा।

इस भारतीय बल्लेबाज में दिखती थी Virender Sehwag की झलक

लड़की और बढ़ते वजन ने बर्बाद कर दिया इस भारतीय बल्लेबाज का करियर, कभी माना जाता था दूसरा सहवाग 1

युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो इसके बाद सभी जगह यह कहा जाने लगा कि, ये बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की तरह ही आक्रमक अंदाज से बल्लेबाजी करता है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो पृथ्वी शॉ हूबहू सहवाग की तरह ही बेखौफ होकर बड़े शॉट्स खेलते थे। कई गेंदबाजों ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि, अगर पृथ्वी शॉ मैदान में टिक गए तो फिर ये विरोधी टीमों को अकेले ही हरा सकते हैं।

इस वजह से खराब हुआ इस खिलाड़ी का करियर

पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए पदार्पण साल 2018 में राजकोट के मैदान में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था और इसके बाद इनका करियर ग्राफ तेजी के साथ ऊंचाई पर जाने लगा। लेकिन खराब डाइट, बढ़ते हुए वजन और लड़की बाजी में इनका करियर खराब हो गया। कुछ सालों पहले यह खबर भी आई थी कि, इन्होंने अब ड्रग्स का सेवन भी शुरू कर दिया है और इसके लिए BCCI ने इन्हें 6 महीने के लिए प्रतिबंधित भी किया था।

कुछ इस प्रकार है भारतीय टीम एक लिए प्रदर्शन

अगर बात करें युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन की तो इन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो ठोस अंदाज में की थी। मगर इसके बाद इनका करियर धीरे-धीरे खराब फिटनेस की वजह से खराब होता गया। पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में खेले गए 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतकीय पारियों की वजह से 339 रन बनाए हैं। वहीं ओडीआई में इन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 189 रन बनाए हैं और इस दौरान इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन रहा है।

इसे भी पढ़ें – अमेरिका से खेलने को मजबूर हुए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वर्ल्ड कप से बाहर

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!