Posted inक्रिकेट (Cricket)

टीम पर आया मुसीबतों का बवंडर, 816 विकेट लेने वाला गेंदबाज बुरी तरह हुआ चोटिल

टीम पर आया मुसीबतों का बवंडर, 816 विकेट लेने वाला Bowler बुरी तरह हुआ चोटिल

Bowler Injured: क्रिकेट खिलाड़ी हो या कोई अन्य स्पोर्टपर्सन, सभी के लिए लगातार एक्शन में नजर आना संभव नहीं हो पाता है, क्योंकि इंजरी की समस्या भी बनी रहती है। कई बार बड़े टूर्नामेंट से भी खिलाड़ियों को चोट के कारण बाहर होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हमें हाल ही संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान देखने को मिला था। इंजरी के कारण बाहर होने प्लेयर्स में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी थे, जिनका आईपीएल 2026 में भी खेलना मुश्किल है और रिपोर्ट्स के अनुसार वह बाहर हो गए हैं।

इस आईसीसी टूर्नामेंट के खत्म हो जाने के बाद, कुछ टीमें द्विपक्षीय सीरीज भी खेल रही हैं, जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं। इनके बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है लेकिन 816 विकेट लेने वाला गेंदबाज (Bowler) चोट के कारण बाहर हो गया है।

इंजरी के कारण NZ vs SA टी20 सीरीज से ये गेंदबाज (Bowler) हुआ बाहर

टीम पर आया मुसीबतों का बवंडर, 816 विकेट लेने वाला Bowler बुरी तरह हुआ चोटिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उपविजेता न्यूजीलैंड टीम अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रही है। इनके बीच 15 मार्च से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ लेकिन इससे कीवी टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी बाहर हो गए हैं। सोढ़ी को इंजरी हुई और इसी वजह से अब वह इस पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज (Bowler) को 14 मार्च, शनिवार को बे ओवल में अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट लगी। स्कैन से पुष्टि हुई कि सोढ़ी के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। उन्हें कम से कम चार सप्ताह के आराम की आवश्यकता होगी। इसी वजह से सोढ़ी बिना खेले ही सीरीज से बाहर हो गए। इंजरी के कारण ही पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने सोढ़ी को नहीं खिलाया था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं दिखेंगे स्पिन गेंदबाज (Bowler) ईश सोढ़ी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका कहा सकता है, क्योंकि वो इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। हालांकि, सोढ़ी के बाहर होने के बावजूद न्यूजीलैंड टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में भी किसी को भी नहीं चुना है। इसके पीछे की वजह तेज गेंदबाज (Bowler) लोकी फर्ग्यूसन का दूसरे और तीसरे टी20 के लिए स्क्वाड को ज्वाइन करना है। वहीं, स्पिन विभाग में कप्तान मिचेल सैंटनर और कोली मैक्कोंची पर दारोमदार रहेगा।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने ईश सोढ़ी के सीरीज से बाहर होने को लेकर कहा,

“न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर ईश बेहद उत्साहित हैं और हम जानते हैं कि वर्ल्ड कप अभियान के बाद घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए वे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्हें टी20 प्रारूप का बहुत अनुभव है, इसलिए सीरीज के शेष मैचों में उनकी कमी हमें बहुत खलेगी।”

हालांकि, वाल्टर ने उम्मीद जताई कि लोकी फर्ग्यूसन और मिचेल सैंटनर व कोली मैक्कोंची के होने से उनके पास पर्याप्त विकल्प हैं। उन्होंने आगे कहा,

“हमें पूरा भरोसा है कि लोकी के आने से, साथ ही मिच और कोल के होने से, हमारे पास अगले दो मैचों के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं, इससे पहले कि टीम अंतिम दो मैचों के लिए तैयार हो।”

पेशेवर करियर में ईश सोढ़ी के नाम 800 से ज्यादा विकेट

33 वर्षीय स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी की बात करें तो वह भारतीय मूल के हैं लेकिन न्यूजीलैंड में रहते हैं। उन्होंने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत 2012 में की थी, जबकि 2014 में टी20आई के माध्यम से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस गेंदबाज (Bowler) ने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर में 816 विकेट लिए हैं। इस दौरान सोढ़ी ने फर्स्ट क्लास में 328, लिस्ट ए में 156 और टी20 में 332 विकेट झटके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में 284 विकेट अपने नाम किए हैं।

FAQs

NZ vs SA टी20 सीरीज से ईश सोढ़ी के बाहर होने की वजह क्या है?
अंगूठे की चोट

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में हुई फिक्सिंग? पाक टीम ने अंपायर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!