Umesh Yadav

Umesh Yadav: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 2023 में खेला था। उमेश (Umesh Yadav) का टेस्ट में भारतीय धरती पर जबरदस्त रिकॉर्ड है।

हालांकि इसके बावजूद उन्हें चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की बेरुखी का सामना करना पड़ा रहा है। यही वजह है कि वह टीम से इन दिनों बाहर हैं। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उमेश यादव को एक अन्य देश से खेलने का मौका मिला है। वह जल्द भारत छोड़ दूसरी टीम से खेलते हुए दिख सकते हैं। आइए विस्तार से पूरी बात जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

Umesh Yadav इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट!

Umesh Yadav

उमेश यादव (Umesh Yadav) भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा वह विराट कोहली, मोहम्मद शमी, आर अश्विन जैसे सीनियर क्रिकेटरों की फेहरिस्त में आते हैं। हालांकि उनकी क्षमताओं के साथ टीम मैनेजमेंट ने कभी न्याय किया। ऐसे में वह अपना वतन छोड़ दूसरे देश जाकर और अधिक अवसर तलाश सकते हैं।

बीते कुछ वर्षों पहले आयरलैंड ने भारत के होनहार खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बड़ा ऑफर दिया था। इसके मुताबिक आयरिश टीम ने संजू को कहा था कि वह उनकी टीम में शामिल हो जाएं और कप्तान भी करें। ऐसे में उमेश यादव को अगर इस तरह की पेशकश आती है, तो वह इसपर विचार कर सकते हैं।

कुछ ऐसा रहा है इस धुरंधर खिलाड़ी का करियर

साल 2010 में भारत के लिए एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने डेब्यू किया। उमेश यादव (Umesh Yadav) उनका नाम था। उन्होंने तब से लेकर अब तक 57 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 170 विकेट दर्ज है। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 3 बार 5 या इससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

Advertisment
Advertisment

वहीं वनडे में दाएं हाथ के पेसर ने कुल 106 विकेट हासिल किए हैं। 50 ओवर फॉर्मैट में 4 बार वह चार विकेट चटका चुके हैं। टी20 में हालांकि उन्हें ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं। तभी वह केवल 9 ही मैच में भारत का प्रतनिधित्व कर पाए हैं। उनके नाम सीमित ओवरों के क्रिकेट में 12 विकेट दर्ज है।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक नायर असिस्टेंट कोच तो टी दिलीप बने फील्डिंग कोच, 64 शतक लगाने वाले खिलाड़ी को जय शाह ने बनाया बल्लेबाजी कोच