Posted inक्रिकेट (Cricket)

वैभव सूर्यवंशी ने बड़े मैच में फिर दिया टीम इंडिया को धोखा, पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में OUT होकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi cheap dismissal vs Pakistan U19 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच आज अंडर-19 विश्व कप का बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है, क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।

जहां भारत को इस मुकाबले में जीत की दरकार है, वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। ऐसे हाई-प्रेशर मुकाबले में दोनों टीमों की निगाहें अपने-अपने स्टार खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं। वही इस मैच में भारत के 14 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर टीम इंडिया को धोका दिया और सस्ते में पवेलियन लौट गए।

भारत को शुरुआती झटका, Vaibhav Sooryavanshi की तेज़ लेकिन छोटी पारी

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत–पाकिस्तान के हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के रूप में पहला झटका लगा।

वैभव ने आक्रामक शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 22 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा, उनका स्ट्राइक रेट 136.36 रहा।

Vaibhav Suryavanshi

बड़े टूर्नामेंटों में वैभव सूर्यवंशी का दोहराता पैटर्न

यह पहला मौका नहीं है जब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में जूझते देखा गया हो। अंडर-19 एशिया कप में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला था। यूएई के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने 95 गेंदों पर 171 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था, लेकिन इसके बाद मज़बूत टीमों के सामने उनका प्रदर्शन उस स्तर पर नहीं दिखा।

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक मुकाबले में वैभव सिर्फ 5 रन बना सके, जबकि फाइनल में उनके बल्ले से 26 रन ही निकले। श्रीलंका के खिलाफ वे महज़ 9 रन पर सिमट गए और बांग्लादेश के खिलाफ भी, फाइनल समेत, उनसे कोई खास प्रभाव छोड़ने वाली पारी नहीं देखने को मिली।

यह ट्रेंड साफ संकेत देता है कि जहां वैभव कमजोर गेंदबाज़ी आक्रमणों पर हावी होने की पूरी क्षमता रखते हैं, वहीं दबाव भरे मुकाबलों में सशक्त गेंदबाज़ी के सामने उन्हें लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

मौजूदा अंडर-19 विश्व कप में भी यही तस्वीर देखने को मिली। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्हें 40 रनों पर रोक दिया गया, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध मैच एशिया कप की निराशाओं की भरपाई का एक और बड़ा मौका था, जिसे वह भुना नहीं सके।

वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार रिकॉर्ड बनाते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) यूथ ODI में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद से आगे निकल गए हैं। मैच से पहले वैभव इस लिस्ट में छठे स्थान पर थे, लेकिन अब चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं।

शुभमन गिल ने 16 यूथ ODI मैचों में 103.23 की स्ट्राइक रेट और 104.45 के औसत से 1149 रन बनाए थे, जबकि उन्मुक्त चंद ने 21 मुकाबलों में 1149 रन ही जुटाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 11 रन बनाते ही वैभव ने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। 14 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने अब तक 23 यूथ ODI में 53.13 के औसत और 158.61 की स्ट्राइक रेट से 1169* रन बना लिए हैं।

नंबर-1 पर कायम हैं विजय जोल

यूथ ODI क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विजय जोल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2012 से 2014 के बीच खेले गए 36 अंडर-19 मैचों की 36 पारियों में 42.54 के औसत और 73.12 की स्ट्राइक रेट से 1404 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस एम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान- हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

ये भी पढ़े : टी20 वर्ल्ड कप की पूरी हिस्ट्री, कौन सी टीम कितनी बार बनी चैंपियन? जानें किसका रहा इस टूर्नामेंट में दबदबा

FAQS

अंडर 19 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए ?

22 गेंदों में 30 रन

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!