Posted inक्रिकेट (Cricket)

उम्र को लेकर फिर घिरे वैभव सूर्यवंशी, एज फ्रॉड को लेकर पकड़े गए रंगे हाथों

उम्र को लेकर फिर घिरे Vaibhav Suryavanshi, एज फ्रॉड को लेकर पकड़े गए रंगे हाथों

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में फैंस एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को बेताब हैं। सूर्यवंशी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और किसी भी भारतीय द्वारा IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। इसके बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में भी अपना दम दिखाया और अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की पारी खेलकर भारत को चैंपियन भी बनाया।

हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बावजूद एक चीज को लेकर वैभव सूर्यवंशी को हमेशा ट्रोल किया जाता है और वह उनकी उम्र है। वैभव अपने आप को 14 साल का बताते हैं, लेकिन फैंस का दावा है कि यह गलत है। उनकी उम्र ज्यादा है लेकिन वो छुपाते हैं। वहीं, अब कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी वजह से वैभव पर एज फ्रॉड का आरोप लग रहा है।

उम्र को लेकर अपने ही हाथों खुद फंसे वैभव सूर्यवंशी

उम्र को लेकर फिर घिरे Vaibhav Suryavanshi, एज फ्रॉड को लेकर पकड़े गए रंगे हाथों

दरअसल, हाल ही में बीसीसीआई ने वार्षिक नमन अवार्ड्स का आयोजन किया था, जिसमें एक साल में ICC ट्रॉफी जीतने वाली सभी भारतीय टीम को बुलाया गया था। इस दौरान अंडर-19 टीम भी अवॉर्ड्स अटेंड करने पहुंची थी। स्टेज पर टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ियों को बुलाया गया और उनके साथ वैभव भी मौजूद थे।

इस दौरान होस्ट हर्षा भोगले ने कुछ मजेदार सवाल भी किए, जिसका जवाब स्टेज में मौजूद हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भी दिया। एक सवाल पसंदीदा फिल्म को लेकर था, जिस पर सभी ने अपनी पसंद की फिल्म बताई। वहीं, वैभव ने अपनी पसंदीदा फिल्म के रूप ‘धुरंधर’ का नाम लिया, जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी करने में सफल रही थी। हालांकि, इस फिल्म को अपना फेवरेट बताने पर वैभव फंस गए हैं और उन पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी पर लगे एज फ्रॉड के आरोप

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने धुरंधर को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया लेकिन इससे सोशल मीडिया में हलचल शुरू हो गई। काफी सारे यूजर ने कहा कि जब धुरंधर A रेटिंग वाली फिल्म है तो वैभव ने कैसे देख ली, क्योंकि इस फिल्म को एडल्ट लोग यानी 18 साल से ऊपर वाले ही सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इसी वजह से कुछ यूजर ने कहा कि वैभव का उम्र छुपाने का सच बाहर हो आ गया। वहीं, कुछ लोगों ने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी का बचाव भी किया है और कहा कि जरूरी नहीं कि वैभव ने फिल्म थिएटर में ही देखी। यह फिल्म उन्होंने नेटफ्लिक्स पर देखी होगी, जिसमें उम्र की कोई पाबंदी नहीं है।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी कितनी है?
14 साल

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के लिए BCCI ने बदला पूरा पेमेंट सिस्टम, अब खिलाड़ियों की होगी मौज, हर किसी के खाते में आएगा इतना

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!