Posted inक्रिकेट (Cricket)

17 गेंदों में 52 रन ठोकने का इनाम, Vaibhav Suryavanshi अब पहनेंगे भारत की जर्सी! इस तारीख को डेब्यू हुआ तय

17 गेंदों में 52 रन ठोकने का इनाम, Vaibhav Suryavanshi अब पहनेंगे भारत की जर्सी! इस तारीख को डेब्यू हुआ तय

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। ऐसे में देखना था कि इस सीजन जब उनके बारे में टीमों को पता है तो कैसा प्रदर्शन करेंगे लेकिन लगता है कि यह युवा बल्लेबाज बेहतर तैयारी से आया है।

जी हां, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने सफर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और उनका निशाना चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीम बन गई, जिसने पांच बार टूर्नामेंट जीत रखा है। सूर्यवंशी ने CSK के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी और 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली।

CSK के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

17 गेंदों में 52 रन ठोकने का इनाम, Vaibhav Suryavanshi अब पहनेंगे भारत की जर्सी! इस तारीख को डेब्यू  हुआ तय

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। गेंदबाजों की मददगार पिच पर CSK की टीम पहले खेलते हुए 127 रन बनाकर ढेर हो गई। माना जा रहा था कि 128 का छोटा टारगेट भी कंडीशंस को देखते हुए मुश्किल साबित हो सकता है लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तूफानी बल्लेबाजी से अपनी टीम के लिए आसान जीत का मार्ग तैयार कर दिया।

बाएं हाथ के ओपनर को पहले ही बड़े शॉट में जीवनदान मिला और उन्होंने चौका बटोरा। इसके बाद, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और नूर अहमद जैसे गेंदबाज पानी मांगते नजर आए। वैभव ने किसी को भी नहीं बख्शा और खुलकर बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

इसी वजह से उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक के बाद भी तेज खेलने का प्रयास किया और इसी में कैच आउट हो गए। उनके बल्ले से चार चौके और पांच छक्के देखने को मिले।

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के चुने जाने की मांग हुई तेज

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पिछले एक साल में जिस भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। आईपीएल, घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने आप को साबित किया है। अब एक बार फिर से उन्होंने आईपीएल में धमाल मचाया है और उनकी बल्लेबाजी को देखकर काफी सारे फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उन्हें भारतीय टीम में चुने जाने की मांग कर दी है।

कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

“पिछले सीजन में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को जरूरत से ज़्यादा ही लोकप्रियता मिल रही है। एक पुराने जमाने का क्रिकेटर होने के नाते, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को जल्दबाज़ी में आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। लेकिन एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार है। यह 15 साल का लड़का मनोरंजन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है।”

IPL 2026 में अच्छा करने पर वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री

वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल सीजन की जिस तरह से शुरुआत की है, अगर उन्होंने अपनी इसी लय को पूरे सीजन बरकरार रखा तो फिर टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए खुल सकता है। भारत को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और महीने के अंत में दो टी20 के लिए आयरलैंड का दौरा करना है। माना जा रहा है कि मुख्य खिलाड़ियों के इन दोनों ही सीरीज में खेलने की संभावना काफी कम है। इसी वजह से नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की किस्मत भी चमक सकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 14 से 20 जून के बीच तीन वनडे खेलने हैं। वहीं, आयरलैंड दौरे पर 26 और 28 जून को टी20 मुकाबले होंगे।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने किस टीम के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाए?
चेन्नई सुपर किंग्स
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी का किस सीरीज के लिए चयन हो सकता है?
अफगानिस्तान वनडे सीरीज या आयरलैंड टी20 सीरीज

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू के खिलाफ हुए अश्विन, चयनकर्ताओं से बोले ‘इतनी जल्दी मौका मत दो…’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!