आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। बारिश के कारण यह मुकाबला 14-14 ओवर का होगा जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 33 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)महज 1 रन बनाकर आउट हो गए है। विराट के आउट होने के बाद फैंस को काफी निराशा हुई। इसी कड़ी में एक क्यूट गर्ल फैन का क्यूट रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। अब इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है जब विराट कोहली (Virat Kohli)शॉट मारने की कोशिश करते हैं तो गेंद हवा में ही रह जाती है और अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो जाते हैं। इसी दौरान पबेलियन में बैठी एक क्यूट गर्ल फैन का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया जो बता रहा है विराट कोहली (Virat Kohli)की वो कितनी बड़ी फैन है। लड़की काफी शॉक्ड हो जाती है।
RCB fan girl reaction pic.twitter.com/MH1D0MF2lg
— Pappu Plumber (@tappumessi) April 18, 2025
इससे पहले आर्यप्रिया भुयान हुई थीं वायरल
आर्यप्रिया भुयान, जो गुवाहाटी की रहने वाली हैं, सीएसके की बहुत बड़ी फैन हैं। हाल ही में हुए एक मैच में जब एमएस धोनी आउट हो गए, तो उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आर्यप्रिया रातोंरात स्टार बन गईं।
Virat Kohli का प्रदर्शन
विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में ठीक ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 54.67 की औसत से 164 रन बनाए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया और टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक पूरे किए, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 28 पारियों में 50.33 की औसत से 1057 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: संन्यास के 12 साल बाद मिला सचिन तेंदुलकर जैसा खतरनाक बल्लेबाज, हर दूसरी गेंद पर जमा देता छक्का