VIDEO: Rohit Sharma's coach confirmed, Hitman will retire after IPL 2024

IPL में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी लिए जाने के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने कैमरा के सामने अपनी बात रखी। स्मैश पोडकास्ट में बोलते हुए बाउचर ने रोहित को कप्तानी हटाए जाने के फैसले को पूरी तरह से क्रिकेटिंग फैसला बताया था। अब उसी पोड कास्ट का एक और क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें बाउचर को यह कहते हुए देखा और सुना जा रहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह आखिरी सीजन मुंबई इंडियंस के लिए हो सकता है।

मार्क यह बयान जानबूझ कर दे रहे हैं या फिर उऩकी जुबान फिसल  गई है। इस सीजन IPL में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी लेकर हार्दिक पंड्या को सौंप दिया है। हार्दिक को गुजराज जायंट्स से MI  ने ट्रेड किया था।

Advertisment
Advertisment

रोहित के सन्यास का मार्क ने किया खुलासा

VIDEO: रोहित शर्मा के कोच ने किया कंफर्म, IPL 2024 के बाद संन्यास लेंगे हिटमैन 1

स्मैश पोडकास्ट में बात करते हुए दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज और MI के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य पर बात की है। बाउचर ने बताया कितने साल और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) MI के लिए आईपीएल खेलेंगे। बाउचर ने कहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ आईपीएल सीजन से खराब चल रहा है, लेकिन उऩकी कप्तानी कमाल की  रही है।

रोहित से दबाव करने के लिए उनसे  कप्तानी ली गई।  रोहित शर्मा का अभी आईपीएल में बेस्ट आना बाकी है। इसके बाद भी रोहित के मुंबई से क्रिकेट खेलने कं संबंध में बाउचर ने साफ शब्दों में  कहा रोहित का यह आखिरी सीजन हो सकता है।

 रितिका ने बाउचर के बयान को झूठा बताया था

VIDEO: रोहित शर्मा के कोच ने किया कंफर्म, IPL 2024 के बाद संन्यास लेंगे हिटमैन 2

Advertisment
Advertisment

मार्क बाउचर (Mark Boucher) के द्वारा कप्तानी को लेकर कही गई बात पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के बयान को झूठा बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्मैशस्पोर्ट्स पॉडकास्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “इसमें बहुत सी चीजें गलत हैं।”

पिछले पांच सीजन से फ्लॉप चल रहे रोहित

VIDEO: रोहित शर्मा के कोच ने किया कंफर्म, IPL 2024 के बाद संन्यास लेंगे हिटमैन 3

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का पिछला पांच सीजन फ्लॉप रहा है। 2023 में रोहित शर्मा 16 मैच में 20.75 की औसत के  332 रन  बनाए हैं स्ट्राइक रेट 132 का रहा है। 2022 में 14 मैचों में रोहित शर्मा  के बल्ले से 268 रन निकला है। औसत 19 का और स्ट्राइक रेट 120 का रहा है। 2021 में 13 मैचों में  127.42  की स्ट्राइक रेट और 29.30 का औसत के साथ 381 रन बनाए हैं।

2020 में शर्मा ने 12 मैच में 127. 42 की औसत की मदद से 381 रन बनाए हैंष औसतल 27.66 का रहा है। 2019 में 15 मैच में रोहित के बल्ले से 405 रन बने हैं। 28.92 की औसत और स्ट्राइक रेट 128.57 का रहा है। इन पांच सीजन में रोहित के बल्ले से सिर्फ 8 अर्धशतक ही निकल पाया है।

यह भी पढ़ेंःमिचेल स्टार्क की जीवनी, उम्र, पत्नी, कमाई, रिकॉर्ड्स, परिवार और कुछ दिलचस्प बातें