Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम हमेशा से युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से जोड़ा जाता रहा है। लेकिन इन दिनों अय्यर का नाम एक अलग लड़की से जुड़ता दिखाई दे रहा है और कई लोग उसे देख उसकी खूबसूरती के दीवाने होते जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की नई गर्लफ्रेंड कौन है।
धनश्री वर्मा से भी ज्यादा खूबसूरत हैं Shreyas Iyer की नई गर्लफ्रेंड!
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम काफी समय पहले से ही युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के साथ जोड़ा जाता रहा है और दोनों कई बाद एक साथ दिखाई भी दिए हैं, जिस वजह से फैंस का शक यकीन में बदल गया है। हालांकि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन इसी बीच अब अय्यर का नाम एक अलग मिस्ट्री गर्ल के साथ जोड़ा जाने लगा है, जोकि उन्हें ज्यादातर मौकों पर स्टैंड्स में स्पोर्ट करते दिखाई दी हैं।
अय्यर को सपोर्ट करते दिखाई दे रही है ये मिस्ट्री गर्ल
बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मिस्ट्री गर्ल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को मैदान पर सपोर्ट कर रही है। इसे देख कई फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह लड़की श्रेयस अय्यर की गर्लफ्रेंड है।
हालांकि अभी तक इसका कोई पता नहीं चल सका है। मगर उस लड़की को कई बार स्टैंड्स में देखा गया है, जिस वजह से फैंस का शक करना लाजमी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का नाम किसी लड़की से जोड़ा गया हो। बीते कुछ महीनों पहले उनका नाम बॉलीवुड में भी जोड़ा जाने लगा था।
Truly a Lucky charm 🧿#ShreyasIyer pic.twitter.com/JxEU0u1VgS
— Parvv 🚩 (@ParvCryEmoji) April 1, 2024
इस बॉलीवुड हीरोइन के साथ जोड़ा जा रहा था अय्यर का नाम
मालूम हो कि बीते साल कई मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया द्वारा यह आशंका जताई जा रही थी कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी और न ही दोनों ने कोई जानकारी दी थी। ऐसे में इस बार भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर बात उस लड़की की खूबसूरती की है, तो वह वाकई बेहतरीन है।