यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बता दें कि, बारिश के चलते मैच 10 मिनट की देरी से शुरू हुआ। लेकिन गुजरात टाइटंस टीम ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की। वहीं, अब तक आईपीएल 2024 में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल एकदम फ्लॉप साबित हुए हैं। जबकि गुजरात के खिलाफ मुकाबले में जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट रहे जायसवाल रोते हुए दिखे। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Yashasvi Jaiswal हुए लगातार 5वें मैच में फ्लॉप
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अब तक युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी यशस्वी जायसवाल 19 गेंदों में मात्र 24 रन बनाकर आउट हुए।
अपनी इस पारी उन्होंने 5 चौके यशस्वी जायसवाल को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों आउट कराया। गुजरात के खिलाफ पवेलियन लौटते हुए यशस्वी जायसवाल काफी मायूस दिखें और ऐसा लग रहा था कि, वह अपनी खराब फार्म से काफी परेशान चल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें Video:
— Pappu Plumber (@tappumessi) April 10, 2024
You can't go past him 🛑
𝐖𝐚𝐝𝐞 with the big gloves takes a stunner to dismiss Yashasvi Jaiswal 👐 #RRvGT #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinGujarati pic.twitter.com/LI0Js7jHBn
— JioCinema (@JioCinema) April 10, 2024
अबतक खराब रहा है जायसवाल का प्रदर्शन
बात करें अगर, आईपीएल 2024 में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की तो इस सीजन यशस्वी जायसवाल पांच मुकाबले खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम मात्र 48 रन है। यशस्वी जायसवाल की खराब फार्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि, उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह किसी और बल्लेबाज को भारतीय टीम के स्क्वाड में जगह मिल सकती है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल के खराब फार्म के चलते राजस्थान रॉयल्स टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ा और टीम अपने पहले चार मुकाबले जीत चुकी है।
आईपीएल 2023 में रहा था बेहतरीन प्रदर्शन
जबकि 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2023 काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल 14 मुकाबले खेले थे। जिसमें 48 की औसत और 163 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और एक शतक लगाया था। आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और उन्हें टेस्ट और T20 में डेब्यू करने का मौका मिला था।