Virat Kohli accused mumbai indians of cheating heated argument with umpire over a no ball

Virat Kohli: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला मैच अब रोमांचक मोड़ पर जाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि इस दौरान एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। दरअसल बेंगलुरु के विराट कोहली (Virat Kohli) की अंपायर के साथ भिड़ंत हो गई। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Virat Kohli की अंपायर के साथ हुई भिड़ंत

Virat Kohli
Virat Kohli

विराट कोहली (Virat Kohli) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अपनी बल्लेबाजी के लिए तो वह मशहूर हैं ही, इसके अलावा मैदान पर अपनी हरकतों से भी वह लोगों का ध्यान काफी आकर्षित करते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आरसीबी का यह खिलाड़ी एक बार फिर खबरों में है।

Advertisment
Advertisment

दरअसल आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद थे। पारी का आखिरी ओवर आकाश मधवाल डाल रहे थे। उस ओवर की चौथी गेंद कार्तिक की कमर के ऊपर से गई। हालांकि अंपायर ने इसे नॉ-बॉल नहीं दिया। कार्तिक ने रिव्यू लिया। हालांकि थर्ड अंपायर इस निर्णय का समर्थन किया। इसपर कोहली भड़क गए। वह अपनी टीम के ड्रेसिंग रूम की तरफ खड़े पैनल के एक सदस्य के साथ बहस करने लगे।

यहां देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

MI vs RCB मुकाबले का ऐसा है हाल

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच नंबर-25 खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की टीम बल्लेबाजी करने आई है। उन्होंने 9वें ओवर में ही 100 का आंकड़ा छू लिया है। ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए केवल 34 गेंदों में 69 रन ठोक दिए। फिलहाल रोहित शर्मा क्रीज पर जमे हुए है। मुंबई अभी भी आरसीबी के लक्ष्य से काफी पीछे है।

 

यह भी पढ़ें: रोहित, विराट या रिंकू सिंह नहीं बल्कि CSK का ये खिलाड़ी है IPL का सिक्सर किंग, 3 सालों में लगा चुका छक्कों का अंबार