Posted inक्रिकेट (Cricket)

रजत पाटीदार से जलन करने लगे विराट कोहली, चुनी RCB की ऑल टाइम 11, नहीं बनाया कप्तान

रजत पाटीदार से जलन करने लगे Virat Kohli, चुनी RCB की ऑल टाइम 11, नहीं बनाया कप्तान

Virat Kohli picks RCB’s all-time 11: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है और इस बार ख़िताब को बचाने की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास होगी। आरसीबी ने 17 सीजन तक निराशा झेलने के बाद, 18वें सीजन में इतिहास रचा और पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। एक बार फिर बेंगलुरु की टीम से काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी।

इस बीच नए सीजन के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें विराट कोहली को अपनी पसंद से RCB की ऑल टाइम चुनने को कहा गया है। इस दौरान विराट ने कई दिग्गजों को चुना लेकिन ख़िताब जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार को अपनी टीम की कप्तान नहीं सौंपी।

RCB की ऑल-टाइम 11 में विराट कोहली ने टॉप 3 में इन खिलाड़ियों को चुना

रजत पाटीदार से जलन करने लगे Virat Kohli, चुनी RCB की ऑल टाइम 11, नहीं बनाया कप्तान

विराट कोहली से जब RCB की ऑल-टाइम 11 चुनने को कहा गया, तो उन्होंने सबसे पहले ओपनिंग में क्रिस गेल के साथ खुद को चुना। गेल ने 2011 में रिप्लेसमेंट के रूप में बेंगलुरु की टीम को ज्वाइन किया था और और फिर अगले कुछ सीजन तक गेंदबाजों का काल साबित हुए। उनकी और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी काफी हिट भी रही थी। शायद यही वजह है कि कोहली ने खुद के साथ गेल को पारी की शुरुआत करने के लिए चुना है।

इसके बाद, नंबर 3 के लिए विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स को चुना, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली की टीम से की थी लेकिन उन्हें कामयाबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आकर मिली। डीविलियर्स ने कई कमाल की पारियां खेली और कई ऐसे मैचों में RCB को जीत दिलाई, जो लग रहा था कि अब वे नहीं जीत पाएंगे।

विराट कोहली ने इन दिग्गजों को RCB के मध्यक्रम में दी जगह

RCB की ऑल-टाइम 11 विराट कोहली ने नंबर 4 पर केएल राहुल को जगह दी है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ की थी। वहीं, 2016 के सीजन में 400 के करीब रन बनाए थे। कोहली ने नंबर 5 पर रजत पाटीदार को रखा और उन्हें स्पिन खेलने में माहिर बताने के साथ ही भारत के बेस्ट टैलेंट में से एक बताया। नंबर 6 पर विराट ने दिनेश कार्तिक को जगह दी है, जो विकेटकीपिंग भी करेंगे।

गेंदबाजी अटैक में इन खिलाड़ियों को विराट कोहली ने किया शामिल

विराट कोहली ने RCB की ऑल-टाइम 11 में सातवें नंबर पर हर्षल पटेल को चुना है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। इसके बाद, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क और युजवेंद्र चहल को जगह मिली है। कोहली ने चहल के मजे लेते हुए कहा कि उन्हें बल्लेबाजी की काबिलियत की वजह से इस क्रम पर रखा गया है।

रजत पाटीदार को नहीं चुना कप्तान

RCB की ऑल-टाइम 11 में विराट कोहली ने एक से बढ़कर एक दिग्गजों को चुनौती दी लेकिन कप्तानी के लिए किसी को नहीं चुना। कोहली ने सिर्फ इलेवन चुनी, लेकिन कप्तान नहीं। इसी वजह से रजत पाटीदार सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में चुने गए। हालांकि, कप्तानी के लिए कोहली के पास रजत के अलावा अन्य कई विकल्प भी हैं। विराट खुद ही लंबे समय तक कप्तानी कर चुके हैं।

विराट कोहली की ऑल टाइम RCB 11

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल

FAQs

किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को विराट कोहली ने ऑल टाइम RCB 11 में चुना है?
क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, मिचेल स्टार्क और डेल स्टेन

यह भी पढ़ें: स्टुअर्ट बिन्नी के चलते क्रिकेटर नहीं बन पाया ये दिग्गज, बाद में 1,300 करोड़ की फिल्म बनाकर दुनिया भर में किया नाम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!