Posted inक्रिकेट (Cricket)

VIRAT KOHLI vs KL RAHUL: कौन IPL इतिहास का बेस्ट बल्लेबाज? जानें आंकड़ों में कौन नंबर-1, सच्चाई देख आपके उड़ेंगे होश

VIRAT KOHLI vs KL RAHUL: कौन IPL इतिहास का बेस्ट बल्लेबाज? जानें आंकड़ों में कौन नंबर-1, सच्चाई देख आपके उड़ेंगे होश

VIRAT KOHLI vs KL RAHUL In IPL: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है और इसमें अब ज्यादा दिन रह गए हैं। बीसीसीआई ने पहले चरण के 20 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एक बार फिर फैंस को बड़े खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी और कुछ में तुलना भी की जाएगी कि कौन बेहतर है।

ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के दो धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल को लेकर भी हो सकता है। IPL में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। वहीं, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स में हैं। वैसे तो कोहली को लीग में बेस्ट बताया जाता है लेकिन राहुल का रिकॉर्ड भी शानदार हैं। ऐसे में हम आपको इनके आंकड़ों की तुलना करके बताएंगे कि कौन बेस्ट है।

विराट कोहली का बतौर बल्लेबाज IPL रिकॉर्ड

VIRAT KOHLI vs KL RAHUL: कौन IPL इतिहास का बेस्ट बल्लेबाज? जानें आंकड़ों में कौन नंबर-1, सच्चाई देख आपके उड़ेंगे होश

आईपीएल में विराट कोहली ने साल 2008 में डेब्यू किया था और तब से वो लगातार खेल रहे हैं और सीजन दर सीजन उनका रिकॉर्ड बेहतर ही होता गया। शुरूआती कुछ सीजन में कोहली ने सपोर्ट रोल निभाया लेकिन जब उन्हें कप्तानी मिली तो फिर उन्होंने बल्ले से भी अपना पूरा दम दिखाया और कई सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने IPL में अभी तक सिर्फ बेंगलुरु की टीम के लिए ही खेला है, जो उनकी लॉयल्टी को भी दिखाता है।

विराट कोहली 2008 से 2025 तक आईपीएल की रन मशीन बने हुए हैं और उनके नाम किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सबसे ज्यादा रन और शतक भी दर्ज हैं। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो विराट ने 267 मुकाबलों की 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का स्ट्राइक रेट 132.85 का रहा है। उनके बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक आए हैं।

बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का IPL में प्रदर्शन

दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना आईपीएल डेब्यू 2013 में किया था लेकिन शुरूआती कुछ सीजन में उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसके हक़दार थे। हालांकि, राहुल ने 2016 के सीजन में करीब 400 रन बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया था लेकिन 2017 में इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। फिर 2018 में उनकी एंट्री पंजाब किंग्स में हुई और यहां से उनकी बल्लेबाजी के आंकड़ों में गजब का सुधार आया। इसके बाद से राहुल ने निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया और कई सीजन 500 प्लस वाले दिए। इस दौरान उनकी टीमें बदलीं लेकिन उनका प्रदर्शन खराब नहीं हुआ।

यही वजह है कि केएल राहुल के नाम IPL में बतौर भारतीय बल्लेबाज छठे सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। उन्होंने अभी तक पांच टीमों के लिए खेलते हुए 145 मैचों की 136 पारियों में 46.21 की औसत से 5222 रन बनाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 136.02 का है। राहुल के नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं।

आंकड़ों की तुलना से विराट पर भारी पड़ रहे केएल

श्रेणी विराट कोहली केएल राहुल
मैच 267 145
पारियां 259 136
रन 8661 5222
औसत 39.54 46.21
स्ट्राइक रेट 132.85 136.02
शतक 8 5
अर्धशतक 63 40

अगर आकड़ों की तुलना की जाए तो रनों के मामले में विराट कोहली और केएल राहुल के बीच 3439 रनों का अंतर है। हालांकि, इसकी बड़ी वजह यह भी है कि विराट ने राहुल से 122 मैच ज्यादा खेले हैं। अब बात आई है औसत और स्ट्राइक रेट की, जिसे टी20 क्रिकेट में ज्यादा अहम माना जाता है, क्योंकि जितना अच्छा औसत और स्ट्राइक रेट होगा, टीम को उतना ही फायदा मिल सकता है।

इस मामले में राहुल के आंकड़े विराट से बेहतर हैं। IPL में राहुल का बल्लेबाजी औसत विराट की तुलना में 6.67 से बेहतर है। वहीं, स्ट्राइक रेट भी राहुल का 3.17 से ज्यादा है। हालांकि, काफी लोग यह दलील दे सकते हैं कि विराट का करियर ज्यादा लंबा है और उनका प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है लेकिन यहां पर हमने इन सब फैक्टर्स को नहीं मापदंड माना है। इसी वजह से औसत और स्ट्राइक रेट के आधार पर राहुल का पलड़ा विराट की तुलना में भारी है और उन्हें आईपीएल में बेस्ट कहना गलत नहीं होगा।

FAQs

विराट और राहुल में आंकड़ों के आधार पर IPL का बेस्ट बल्लेबाज कौन है?
राहुल
केएल राहुल ने किन मामलों में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है?
औसत और स्ट्राइक रेट

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के लिए फाइनल हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, अभिषेक, संजू, ईशान, सूर्या, तिलक…..

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!