Posted inक्रिकेट (Cricket)

VIRAT KOHLI vs ROHIT SHARMA: IPL में कौन किस पर भारी, इन STATS से दूध का दूध-पानी का पानी

Virat Kohli

Virat Kohli vs Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जब भी दो सबसे बड़े भारतीय बल्लेबाज़ों की बात होती है, तो मुकाबला सीधा विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा के बीच नज़र आता है।

दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से इस लीग के सबसे बड़े स्टार रहे हैं और अपनी-अपनी टीमों के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में फैंस के बीच अक्सर यह बहस छिड़ जाती है कि IPL में आखिर किसका पलड़ा भारी है , विराट कोहली या रोहित शर्मा? आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि इस मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ा है।

Virat Kohli का आईपीएल करियर

विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं और लगातार रन बनाने की अपनी क्षमता से टीम को कई मैच जिताए हैं।

अगर उनके आईपीएल आंकड़ों पर नजर डालें तो कोहली ने अब तक 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.55 और स्ट्राइक रेट 132.86 रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 113 रन है। इसके अलावा उन्होंने लीग में 63 अर्धशतक और 8 शतक भी लगाए हैं।

कोहली (Virat Kohli) के नाम आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने यह उपलब्धि 2016 और 2024 के सीजन में हासिल की थी। खास बात यह है कि IPL 2016 में उन्होंने 973 रन बनाए थे, जो आज भी आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

इन शानदार आंकड़ों की वजह से विराट कोहली को आईपीएल के सबसे महान बल्लेबाज़ों में गिना जाता है।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए कई शानदार पारियां खेली हैं और अपनी कप्तानी से टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।

अगर उनके आईपीएल आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने अब तक 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.73 और स्ट्राइक रेट 132.10 रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 109 रन है। इसके अलावा उन्होंने लीग में 47 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में 5 बार खिताब जीता है। MI ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में उनकी कप्तानी में ट्रॉफी अपने नाम की, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल कप्तानियों में से एक मानी जाती है।

विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: आईपीएल में कौन किस पर भारी?

आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बल्लेबाजी के मामले में विराट कोहली का पलड़ा भारी दिखाई देता है। कोहली ने लीग में 8600 से ज्यादा रन बनाए हैं, उनके नाम 8 शतक हैं और 2016 में उन्होंने 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

वहीं रोहित शर्मा बल्लेबाजी के आंकड़ों में थोड़ा पीछे हैं, लेकिन कप्तानी के मामले में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल 5 बार आईपीएल का खिताब जीता।

ऐसे में कहा जा सकता है कि बल्लेबाजी में कोहली आगे हैं, जबकि कप्तानी और टीम की सफलता में रोहित शर्मा का दबदबा रहा है।

ये भी पढ़े : ना संजू-सूर्या ना रोहित-कोहली…. इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, BCCI ने सभी नामों की कर डाली घोषणा

FAQS

IPL 2016 में विराट कोहली ने कितने रन बनाये थे ?

973 रन

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को कितने खिताब जिताए हैं ?

5

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!