Posted inक्रिकेट (Cricket)

Virat Kohli की अधूरी प्रेम कहानियां, Anushka Sharma से पहले इन 4 हसीनाओं संग जुड़ा नाम

Virat Kohli की अधूरी प्रेम कहानियां, Anushka Sharma से पहले इन 4 हसीनाओं संग जुड़ा नाम

Virat Kohli’s affair list before marriage: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जगजाहिर हैं। कोहली ने अपने बल्ले से कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिन्हें तोड़ना कभी संभव नहीं होगा। हालांकि, कोहली मैदान के बाहर भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। शादी से पहले उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी है।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से साल 2017 में शादी की थी। हालांकि, इससे पहले उनका नाम कई लड़कियों से जुड़ा। इस लेख में हम उन 4 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ कोहली की लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाई।

अनुष्का शर्मा से पहले इन 4 हसीनाओं के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) का जुड़ा नाम

Virat Kohli की अधूरी प्रेम कहानियां, Anushka Sharma से पहले इन 4 हसीनाओं संग जुड़ा नाम

1. साक्षी अग्रवाल – 2007

विराट कोहली (Virat Kohli) की पहली गर्लफ्रेंड के रूप में साउथ एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल का जिक्र किया जाता है। बताया जाता है कि 2006 और 2007 के शुरूआती समय में दोनों के बीच लव स्टोरी पनप रही थी। हालांकि, कोहली ने कभी भी साक्षी के साथ अपने रिश्ते को नहीं कबूला। वहीं, साक्षी ने भी इन सभी रिपोर्ट्स को महज अफवाह बताया था। खैर कहानी जो भी रही हो लेकिन आज भी विराट के अफेयर की लिस्ट में साक्षी का जिक्र जरूर होता है।

2. संजना गलरानी (2011)

2011 में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम एक और साउथ इंडियन एक्ट्रेस से जुड़ा, जिसका नाम संजना गलरानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी और फिर इनके बीच नजदीकियां बढ़ने की खबर आई। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। विराट और संजना में से किसी ने भी इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया। इस तरह कोहली का यह अफेयर भी मीडिया में ही रह गया।

3. तमन्ना भाटिया  (2012)

2012 तक विराट कोहली (Virat Kohli) का काफी नाम हो गया था और उन्हें कई विज्ञापन भी मिलने लगे थे। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल कंपनी के विज्ञापन में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ काम करने का मौका मिला। इसके बाद से इनके अफेयर की खबरें वायरल हो गई थीं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आई लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। बाद में दोनों ने साफ़ किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इस तरह कोहली की यह लव स्टोरी भी अधूरी रह गई।

4. इजाबेल लीटे (2014)

विराट कोहली (Virat Kohli) की लाइफ में साल 2014 में ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल लीटे की एंट्री हुई। इनके अफेयर की खबरें खूब चलीं। इजाबेल ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वे दोनों कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अन्य तीन रिश्तों की तरह, इसका अंजाम भी अधूरा रह गया और दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। ब्रेकअप के बाद, विराट ने भी अपनी निजी जिंदगी से हटकर पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया।

इसी के बाद, उनकी लाइफ में अनुष्का शर्मा आईं और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। कोहली और अनुष्का ने काफी सालों तक अपना रिश्ता छुपाने की कोशिश की लेकिन बाद में अपना रिश्ता सार्वजनकि कर दिया और फिर 2017 में शादी कर ली।

FAQs

विराट कोहली और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की खबर किस साल आई थी?
2012
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी कब हुई थी?
2017

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए RCB की प्लेइंग इलेवन आई सामने, कोहली, साल्ट, अय्यर, पाटीदार, टिम डेविड……

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!