Virender Sehwag slams Team India World Winner Coach: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपने बयानों के कारण लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी वो अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में बड़ा खुलासा करते तो कभी अंपायर्स को लेकर। सहवाग के पास किस्सों की कमी नहीं होती लेकिन कई बार वो कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसके कारण उन्हें आलोचनों का भी सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद वीरू किसी की परवाह किए बिना बेबाक बोलते हैं।
अब ऐसा ही कुछ उन्होंने टीम इंडिया (Team India) को वर्ल्ड कप जिताने वाले हेड कोच को लेकर कहा है। सहवाग का मानना है कि वर्ल्ड कप जीत टीम के अच्छे होने से मिली, उसमें कोच का कोई खास योगदान नहीं था।
टीम इंडिया (Team India) को वर्ल्ड कप जिताने वाले हेड कोच का सहवाग ने उड़ाया मजाक

काफी लोगों के मन में वर्ल्ड कप और हेड कोच का साथ में जिक्र सुनकर गौतम गंभीर का नाम आ रहा होगा लेकिन यहां उनकी बात नहीं हो रही है। वीरेंद्र सहवाग ने जिस हेड कोच का मजाक उड़ाया है, वह कोई और नहीं, बल्कि गैरी कर्स्टन हैं। कर्स्टन की कोचिंग में ही टीम इंडिया (Team India) ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था और 28 साल के सूखे को खत्म किया था। जहां ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर और फैंस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी की कोचिंग को भारत की खिताबी जीत का श्रेय दिया, वहीं सहवाग सोच अलग है। वीरू का मानना है कि कर्स्टन ने ऐसा कुछ भी खास नहीं किया था और टीम (Team India) उस समय वर्ल्ड कप अपनी काबिलियत की वजह जीती थी।
2011 वर्ल्ड कप जीत का श्रेय गैरी कर्स्टन को नहीं देना चाहिए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में वीरेंद्र सहवाग ने गैरी कर्स्टन को लेकर जगह उगलने का काम किया है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत का क्रेडिट भी वीरू ने उन्हें देने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर कर्स्टन इतने ही अच्छे थे तो अन्य टीमों के साथ कामयाबी क्यों नहीं हासिल की। सहवाग ने कहा,
“लोग बेवजह गैरी कर्स्टन की बहुत तारीफ करते हैं और उन्हें “महान कोच” कहते हैं। सच तो यह है कि उन्होंने कुछ असाधारण काम नहीं किया है। वे इंग्लैंड गए, लेकिन टीम के साथ कुछ खास हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने पाकिस्तान को कोचिंग दी और वहां भी कुछ खास नहीं कर पाए। दक्षिण अफ्रीका के साथ, वे 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचे और हार गए। ऐसा नहीं है कि गैरी कर्स्टन कोई दिग्गज कोच हैं जिन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ ट्रॉफी जीती हों। सच्चाई यह है कि उस समय भारतीय टीम पहले से ही बेहद मजबूत थी, इसीलिए उन्होंने वर्ल्ड कप जीता। उस जीत में उनकी कोई बड़ी भूमिका नहीं थी; वे सिर्फ प्रबंधन का हिस्सा थे, जो ठीक है। असली श्रेय उन खिलाड़ियों को जाता है जो मैदान पर भारत के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।”
🚨 VIRENDER SEHWAG BELIEVES GARY KIRSTEN IS OVERRATED 🚨
– People unnecessarily hype Gary Kirsten and call him a “great coach.” Come on, he hasn’t really done anything extraordinary.
– He went to England but failed to achieve anything with the team.
– He coached Pakistan and… pic.twitter.com/LHCyaHP7Ul
— Bemba Tavuma 🐐 (@gaandfaadtits) March 23, 2026
FAQs
2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर ख़िताब जीता था?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB ने उठाया बड़ा कदम, रेप केस में फंसे खिलाड़ी को किया टीम से बाहर