Posted inक्रिकेट (Cricket)

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में हुई फिक्सिंग? पाक टीम ने अंपायर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Pakistan बनाम बांग्लादेश मैच में हुई फिक्सिंग? पाक टीम ने अंपायर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Pakistan vs Bangladesh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने पर पाकिस्तान टीम की काफी किरकिरी हुई थी। माना जा रहा था कि खराब प्रदर्शन से सबक लेते हुए पाकिस्तान आगे जब मैदान में वापसी करेगा तो अच्छा करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान (Pakistan) को 11 रनों से हराया और सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि, इस मैच के अंतिम ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद फिक्सिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी से भी शिकायत की है।

तीसरे वनडे के बाद मैच रेफरी से पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) ने की शिकायत

Pakistan बनाम बांग्लादेश मैच में हुई फिक्सिंग? पाक टीम ने अंपायर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पाकिस्तान (Pakistan) की टीम जब भी मैदान पर उतरती है तो कुछ ना कुछ विवाद जरूर देखने को मिलता है। इस बार बांग्लादेश के खिलाफ रविवार, 15 मार्च को खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर पाक टीम ने मैच रेफरी से शिकायत की है। यह मामला ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना से जुड़ा है। पाकिस्तान टीम का आरोप है कि अंपायर ने बांग्लादेश टीम को टाइम खत्म हो जाने के बाद भी डीआरएस लेने की अनुमति दी और इसी को लेकर मैच रेफरी नीयमुर राशिद से शिकायत की गई है।

क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया,

“पाकिस्तान टीम प्रबंधन का मानना ​​है कि गेंद का रीप्ले बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाने के बाद बांग्लादेश ने रिव्यू लिया और परिणामस्वरूप मैच के बाद रेफरी के पास जाकर उन्हें अपनी बात बताई। पाकिस्तान का मानना ​​है कि बांग्लादेश को 15 सेकंड की अधिकतम समय सीमा के बाहर रिव्यू लेने की अनुमति दी गई, जिसके भीतर ऐसा निर्णय लिया जाना चाहिए।”

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद, पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के हेड कोच माइक हेसन ने रेफरी राशिद से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई। अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर क्या फैसला आता है। हालांकि, इससे मैच के नतीजे पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

क्या है पूरा मामला, पाकिस्तान (Pakistan) ने क्यों की शिकायत

यह पूरा मामला पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवर का है, जो बांग्लादेश के खिलाफ 291 के टारगेट का पीछा कर रही थी। अंतिम ओवर की लास्ट दो गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और गेंदबाजी रिशद होसैन कर रहे थे। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने पांचवीं गेंद का सामना किया लेकिन यह लेग साइड की तरफ गई और अंपायर कुमार धर्मसेना ने वाइड का इशारा किया।

बांग्लादेश के पास वाइड को रिव्यु करने का विकल्प नहीं था तो उन्होंने एलबीडबल्यू के लिए डीआरएस ले लिया और फिर मामला तीसरे अंपायर तक पहुंच गया। रिप्ले में अल्ट्राएज पर गेंद बल्ले के पास पहुंचने पर एक स्पाइक दिखाई दिया, जिसके कारण वाइड का फैसला पलट दिया गया। हालांकि बांग्लादेश ने रिव्यू गंवा दिया, लेकिन इससे मैच लगभग उनके पक्ष में हो गया। बता दें कि रिव्यु लेने की प्रक्रिया के दौरान ब्रॉडकास्टर ने टाइमर नहीं दिखाया। पाकिस्तान की आपत्ति संभवतः इस चीज से हुई कि शुरुआती वाइड कॉल ने बांग्लादेश को बड़े पर्दे पर रिप्ले देखने और निर्णय लेने की अनुमति दी, जो बिना किसी सहायता के और निर्धारित समय के भीतर लिया जाना चाहिए था।

फैसले के बांग्लादेश के हक़ में जाने से पाकिस्तान (Pakistan)को अंतिम गेंद पर 12 रन बनाने थे लेकिन शाहीन स्टंप आउट हो गए। इस तरह बांग्लादेश ने 11 रनों से जीत हासिल कर ली और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया।

FAQs

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे के बाद मैच रेफरी से किस मामले को लेकर शिकायत की है?
DRS

यह भी पढ़ें: इधर भारत जीता टी20 वर्ल्ड कप, उधर 60 शतक बनाने वाले बल्लेबाज ने हर प्रारूप से कर दिया संन्यास का ऐलान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!