watch MS Dhoni Ruthless batting against delhi capitals thrashed every bowler of opponent team

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का 31 मार्च को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में आमने-सामने थी। सीएसके को इस मैच में आखिर में पराजय का मुंह देखना पड़ा। दिल्ली ने पहले खेलकर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में चेन्नई एक समय बुरी तरह हारती हुई दिख रही थी। हालांकि तभी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने तूफानी पारी खेलकर हार का अंतर काफी कम कर दिया।

MS Dhoni ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खोला मोर्चा

MS Dhoni
MS Dhoni

आईपीएल 2024 में जिस पल का इंतजार करोड़ों फैंस को था, वो पल आखिरकार आ गया। दो मैचों के लंबे इंतजार के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मैदान पर बल्लेबाजी करने आए। यह 42 वर्षीय क्रिकेटर उस वक्त क्रीज पर उतरे, जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख ही बदल दिया।

Advertisment
Advertisment

धोनी (MS Dhoni) जब बैटिंग करने आए थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी 4 ओवर में 72 रनों की दरकारी थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 37 रन ठोक दिए। धोनी और जडेजा (21) ने मिलकर आखिरी के 4 ओवर में 52 रन ठोक दिए।

यहां क्लिक कर देखें वीडियो:

Advertisment
Advertisment

जीतते-जीतते रह गई चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2024 का मैच नंबर-12 विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जा रहा था। दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में 51 रन ठोके थे। इस लक्ष्य का पीछा करने आई चेन्नई की टीम 20 ओवर में 171 रन बनाकर मुकाबला 20 रनों से हार गई। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट चटकाए।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिला सबसे खतरनाक गेंदबाज! टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम को रूला देगा खून के आंसू