Posted inक्रिकेट (Cricket)

मैदान पर भड़के संजीव गोयनका! ऋषभ पंत को सबके सामने लगाई फटकार, VIDEO हुआ वायरल

मैदान पर भड़के संजीव गोयनका! Rishabh Pant को सबके सामने लगाई फटकार, VIDEO हुआ वायरल

Sanjiv Goenka and Rishabh Pant animated chat viral video: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि उसे अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम बल्लेबाजी में फिसड्डी रही और पूरे ओवर खेले बिना ही 141 पर ढेर हो गई। बाद में, तेज गेंदबाजों ने शुरू में चार विकेट लेकर जीत की उम्मीद जगाई लेकिन फिर एकतरफा ढंग से दिल्ली को समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने अविजित शतकीय साझेदारी की मदद से जीत दिला दी।

दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की जिस तरह से हार हुई, उससे फैंस खुश नहीं नजर आ रहे। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैच के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से बात करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद गोयनका अपनी टीम की हार के बाद, पंत पर भड़ास निकाल रहे हैं।

संजीव गोयनका ने LSG की हार के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लगाई फटकार?

मैदान पर भड़के संजीव गोयनका! Rishabh Pant को सबके सामने लगाई फटकार, VIDEO हुआ वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जब केएल राहुल को 2025 के सीजन से पहले रिलीज किया था, तो बड़ी उम्मीदों से मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को खरीदा था। पहले सीजन में पंत का जादू नहीं चला और कहा गया कि नई टीम में आने के बाद थोड़ा समय लगता है और अगले सीजन उनका और टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा। कुछ ऐसी ही उम्मीद शायद संजीव गोयनका को भी रही होगी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम की पोल खुल गई। ना तो पंत बल्ले से कमाल दिखा पाए और ना ही उनकी कप्तानी में टीम लक्ष्य का बचाव कर पाई।

इसी वजह से जैसे ही मैच समाप्त हुआ, बाउंड्री लाइन के पास संजीव गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ बातचीत करते देखा गया। उस दौरान हेड कोच जस्टिन लैंगर भी मौजूद थे। हालांकि, इनके बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार से नाराज होकर गोयनका कप्तान पंत को फटकार लगा रहे हैं। खैर सच्चाई जो भी हो लेकिन जिस तरह से गोयनका ने टीम के पूर्व कप्तान केएल राहुल को मैदान में सरेआम डांट लगाई थी, उसके बाद से माना जा रहा है कि LSG का लगातार खराब प्रदर्शन देखने को मिला तो पंत की भी खैर नहीं।

आप भी देखें वीडियो:

हार के बाद क्या बोले Rishabh Pant?

लखनऊ की टीम के द्वारा दिए गए 142 के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में चार बड़े झटके लगे लेकिन फिर पांचवें विकेट के लिए समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने 119 रनों की अविजित साझेदारी कर अपनी टीम को 18वें ओवर में जीत दिला दी।

मुकाबले में अपनी टीम की हार के बाद, कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने माना कि लक्ष्य ज्यादा बड़ा ना होने के कारण उनके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं था। उन्होंने कहा,

“आप जानते हैं, जब आप 140 रन बनाते हैं, तो आप विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सकते, खासकर इस तरह की अच्छी पिच पर। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि लड़कों ने कड़ी टक्कर दी, जिस तरह से हमने गेंदबाजी की, खासकर जिस तरह से हमने शुरुआत की, उससे निश्चित रूप से आगे के सीजन के लिए अच्छे संकेत मिलते हैं। देखिए, 20 अतिरिक्त रन देने से नुकसान तो जरूर होगा, लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, जब इस तरह की पिच होती है, तो आप बहुत ज्यादा कोशिश करते हैं, खासकर 140 जैसे स्कोर पर जहां आपको उन्हें आउट करना ही होता है क्योंकि अगर वे सामान्य क्रिकेट भी खेलते हैं, तो वे बच सकते हैं। लेकिन शुरुआत में कुछ अतिरिक्त महत्वपूर्ण विकेट गिरने से वे निश्चित रूप से बैकफुट पर आ गए।”

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को कितने विकेट से हार का सामना करना पड़ा?
6 विकेट
ऋषभ पंत ने LSG vs DC मुकाबले में कितने रन बनाए?
7 रन

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, रिजवी-स्टब्स ने रचा इतिहास; LSG vs DC मुकाबले में बने 10 बड़े Records

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!