WATCH: मुंबई इंडियंस ज्वाइन करेंगे विराट कोहली, इस वायरल तस्वीर ने RCB फैंस को दिया झटका 1

विराट कोहली (Virat Kohli): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं। लेकिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) की टीम अब तक एक बार भी आईपीएल में चैंपियन नहीं बन पाई है। जिसके चलते टीम को हर सीजन ट्रोल का सामना करना पड़ता है। जबकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भी आरसीबी टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। क्योंकि, टीम को अपने पहले 6 मुकाबलों में मात्र एक जीत हासिल कर पाई है।

लेकिन इस दौरान टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वही, मुंबई के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख अब ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से अगले सीजन से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Virat Kohli अगले सीजन शामिल हो सकते हैं मुंबई टीम में

WATCH: मुंबई इंडियंस ज्वाइन करेंगे विराट कोहली, इस वायरल तस्वीर ने RCB फैंस को दिया झटका 2

आईपीएल में विराट कोहली (Virat Kohli) अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से 17 सीजन से खेलते आ रहे हैं और लगातार हार के बाद भी उन्होंने अपनी टीम नहीं बदली। लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा के साथ दिखे थे।

जिसके बाद फैंस का मानना है कि विराट कोहली अब मुंबई इंडियंस की टीम में अगले सीजन यानी आईपीएल 2025 में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बात से इस बात की हम कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसा चर्चा चल रही है।

यहां देखें पोस्ट:

Advertisment
Advertisment

मुंबई के खिलाफ फ्लॉप हुए कोहली

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े मैदान पर खेला गया था। लेकिन इस मुकाबले में आरसीबी टीम सलामी बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

क्योंकि, उन्होंने मुंबई के खिलाफ कोहली मात्र 3 रन बनाए पाए थे। इस मुकाबले में आरसीबी 20 ओवर में 196 रन बनाने में कामयाब रही थी। लेकिन मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी की और 15.3 ओवर में 7 विकेट से मुकाबला जीत कर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की।

कोहली अबतक बना चुकें हैं 319 रन

आईपीएल 2024 में विराट कोहली काफी शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने अब तक 79 के औसत से 319 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक 141 का रहा है। बता दें कोहली अब तक आईपीएल 2024 में दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं।

हालांकि, विराट कोहली कई बार यह बयान दे चुके हैं कि वह आरसीबी टीम की तरफ अपना आईपीएल का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। लेकिन लगातार मिलने के चलते हैं अब देखना होगा विराट कोहली आरसीबी टीम का साथ छोड़कर मुंबई में शामिल होते हैं या नहीं।

Also Read: रिंकू सिंह का कट रहा टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता, ये 22 साल का युवा बल्लेबाज खा रहा उनकी जगह