Posted inक्रिकेट (Cricket)

भारत-पाकिस्तान मैच देखना महंगा, एक टिकट की कीमत पहुंची 6.66 लाख रूपये

IND vs PAK

IND vs PAK match ticket cost 6.66 lakh : भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना अब आम फैंस के लिए बेहद महंगा साबित हो रहा है।

टिकटों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और एक टिकट की कीमत 6.66 लाख रुपये तक पहुंच गई है। क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह ने बाजार में ऐसा माहौल बना दिया है कि यात्रा और ठहरने का खर्च भी आसमान छू रहा है।

यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां रिकॉर्ड तोड़ दर्शक संख्या की उम्मीद की जा रही है। मैच से पहले ही भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसके चलते कोलंबो जाने वाली उड़ानों और होटलों की मांग अचानक बढ़ गई है। इस महामुकाबले को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि यात्रा से लेकर स्टेडियम एंट्री तक हर चीज की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है।

दिल्ली से कोलंबो की उड़ानें हुईं महंगी

India vs Pakistan to go ahead in T20 World Cup after ICC talks with PCB:  Report - myKhel

भारत-पाक (IND vs PAK) मुकाबले के कारण दिल्ली से कोलंबो के लिए हवाई किरायों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक तरफ का किराया एक लाख रुपये से भी अधिक पहुंच गया है। कुछ नॉनस्टॉप उड़ानों के दाम 90 हजार से लेकर 1.09 लाख रुपये के बीच बताए जा रहे हैं। जैसे-जैसे मैच की तारीख करीब आ रही है, किराए में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस अतिरिक्त उड़ानों पर भी विचार कर सकती हैं।

कोलंबो में होटल बुकिंग पूरी तरह फुल

सिर्फ हवाई किराए ही नहीं, बल्कि कोलंबो में ठहरने की व्यवस्था भी बड़ी चुनौती बन गई है। मैच के चलते शहर के ज्यादातर होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कमरे मिलना मुश्किल हो गया है और बचे हुए विकल्पों की कीमत भी काफी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में अंतिम समय पर पहुंचने वाले प्रशंसकों को ठहरने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारतीय टीम ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है। अब 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जहां दोनों की नजरें जीत दर्ज करने पर होंगी।

IND vs PAK की संभावित प्लेइंग XI:

भारत : संजू सैमसन , ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान : सैम आयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म , उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक़, अबरार अहमद

ये भी पढ़े : ‘देश को शर्मिंदा किया…’ मोहसिन नकवी पर शोएब अख्तर का तीखा हमला, जमकर सुनाई खरी-खोटी

FAQS

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का मैच किस शहर में खेला जाएगा?

कोलंबो

 

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!