Posted inक्रिकेट (Cricket)

“दिमाग लगाकर नहीं खेल पाए” – दिल्ली की हार के बाद कप्तान Axar Patel ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास, केएल राहुल को लेकर कही बड़ी बात

'दिमाग लगाकर नहीं खेल पाए" - दिल्ली की हार के बाद कप्तान Axar Patel ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास, केएल राहुल को लेकर कही बड़ी बात

Axar Patel angry on DC’s Batters: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से जीत निकल गई और उसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ओवर में आसानी से दिल्ली की जीत तय लग रही थी लेकिन आखिरी दो गेंदों में एक भी रन नहीं आया, जिससे पूरा समीकरण बदल गया और अक्षर पटेल की टीम को सीजन में अपनी पहली शिकस्त झेलनी पड़ी।

211 के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स शानदार शुरुआत के बाद, मजबूत स्थिति में थी लेकिन इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। 101 से 160 के स्कोर तक 5 बल्लेबाजों के आउट होने से स्थिति खराब हो गई। इसके बाद, अंतिम ओवर में जब आखिरी दो गेंदों पर 2 रन चाहिए थे तो डेविड मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं लिया और फिर आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इसी वजह से दिल्ली के हाथ से जीत निकल गई और इससे कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) खुश नहीं नजर आए।

रन चेज में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने स्मार्ट तरीके से ना खेलने की गलती स्वीकारी

'दिमाग लगाकर नहीं खेल पाए" - दिल्ली की हार के बाद कप्तान Axar Patel ने बल्लेबाजों की लगाई क्लास, केएल राहुल को लेकर कही बड़ी बात

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन की करीबी हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने माना कि टीम ने गलत समय पर विकेट खोए और रन चेज में थोड़ा समझदारी दिखा सकते थे। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर ने कहा,

“हां, ज़ाहिर है जिस तरह से हम खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों टीमों ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है। और हां, मुझे लगता है कि इस तरह के करीबी मुकाबले में आप कुछ भी निकाल सकते हैं। तो मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। जैसा कि मैंने पहले कहा, करीबी लक्ष्य का पीछा करते हुए, करीबी मुकाबले में आप बहुत सी बातें निकाल सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए हम और समझदारी से खेल सकते थे। जिस अहम समय पर विकेट गिरे, मुझे लगता है कि अगर ऐसा न होता तो हम लक्ष्य का पीछा पहले ही खत्म कर सकते थे।”

केएल राहुल की तारीफों के अक्षर पटेल (Axar Patel) ने बांधे पुल

दिल्ली कैपिटल्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन मुकाबले में केएल राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। राहुल ने शुरुआत में समय लिया, क्योंकि दूसरे छोर से तेजी से रन आ रहे थे लेकिन जब पूरी तरह सेट हो गए तो आक्रामक रूख अपनाया। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आउट होने से पहले 52 गेंदों में 11 चौके व चार छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली

अनुभवी बल्लेबाज की पारी से दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) भी खुश दिखे और राहुल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,

“जी हां, ज़ाहिर है, उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली। और जैसा कि आप जानते हैं, पावरप्ले में खेल रहा था, उसके बाद भी उन्होंने लय बनाए रखी। जब विकेट गिर रहे थे, तब भी उन्होंने एक तरफ से दबाव बनाए रखा। उन्होंने रन रेट को गिरने नहीं दिया। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी थी। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हां, हम अगले मैच में जीत हासिल कर लेंगे।”

आखिरी दो ओवर रहे रोमांचक

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवर में 36 रन बनाने थे। क्रीज पर डेविड मिलर और विपराज निगम मौजूद थे। पारी का 19वां ओवर सिराज ने डाला और इसमें दोनों ही बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बटोर लिए, जिससे दिल्ली की जीत की उम्मीदें ज्यादा हो गईं। अंतिम ओवर में अब 13 रन चाहिए थे और पहली ही गेंद पर चौका लगाकर विपराज ने मामला आसान कर दिया। हालांकि, दूसरी गेंद में वो आउट हो गए लेकिन तीसरी गेंद पर कुलदीप ने एक रन लेकर मिलर को स्ट्राइक पर ला दिया।

इसके बाद, चौथी गेंद पर मिलर ने लंबा छक्का लगाया, जिसके बाद जीत के लिए दो गेंद पर 2 ही रन रह गए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर सिंगल का मौका होने के बावजूद रन नहीं लिया गया और फिर आखिरी गेंद डॉट रही, जिस पर बाई के प्रयास में कुलदीप रन आउट भी हो गए। इस तरह दिल्ली को दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा।

FAQs

IPL 2026 के 14वें मैच में दिल्ली को गुजरात के हाथों कितने रन से हार मिली?
1 रन
DC vs GT मैच में केएल राहुल ने कितने रनों की पारी खेली?
92 रन

यह भी पढ़ें: DC vs GT मुकाबले में बने ये 14 Records, गुजरात ने बनाया सबसे करीबी जीत का रिकॉर्ड, दिल्ली के नाम शर्मसार करने वाली उपलब्धि

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!