'हमे उनकी जरूरत नहीं....', CSK ने कर दी बुमराह-रोहित की बेइज्जती, किसी कीमत पर नहीं करना चाहते ट्रेड 1

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। जबकि 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन दुबई में हुआ। जिसमें हमें कुछ हैरान कर देने वाले नीलामी देखने को मिलें। बता दें कि, आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchel Starc) बने और उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम ने 24.75 करोड रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं, मिनी ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्योंकि, सीएसके (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कुछ बड़ा बयान दिया है।

Advertisment
Advertisment

काशी विश्वनाथन ने रोहित को ट्रेड करने पर क्या कहा?

'हमे उनकी जरूरत नहीं....', CSK ने कर दी बुमराह-रोहित की बेइज्जती, किसी कीमत पर नहीं करना चाहते ट्रेड 2

पांच बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के मालिक काशी विश्वनाथ ने मिनी ऑक्शन के दौरान क्रिकबज से बात करते हुए रोहित शर्मा को ट्रेड करने की खबर पर पूर्ण विराम दिया है। उन्होंने कहा कि,

“हम सैद्धांतिक रूप से खिलाड़ियों का व्यापार नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ व्यापार करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।

इस बयान के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि, सीएसके की टीम रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

रोहित को हटाया गया कप्तानी से

साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी पहली बार रोहित शर्मा ने की थी और 2023 तक रोहित शर्मा ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया। लेकिन इसके बावजूद आईपीएल 2024 से पहले मुंबई मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और अब मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी गई है।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद सभी का यकीन कर पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है। क्योंकि, रोहित शर्मा का आईपीएल में बतौर कप्तानी रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Also Read: मैच हाइलाइट्स: ’41 चौके- 10 छक्के’, अफ्रीका के क्रिस गेल ने शतक जड़ भारत के नाक के नीचे से छीनी जीत, दूसरे ODI में 8 विकेट से भारत की शर्मनाक हार