Posted inक्रिकेट (Cricket)

रिटायरमेंट फिर बना मजाक! वेस्टइंडीज के खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, अब फिर करेगा छक्कों की बारिश

रिटायरमेंट फिर बना मजाक! West Indies के खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, अब फिर करेगा छक्कों की बारिश

West Indies player reverses retirement decision: ज्यादातर इंटरनेशनल खिलाड़ी जब संन्यास का ऐलान कर देते हैं तो फिर उस पर कायम रहते हैं। हालांकि, कई ऐसे भी उदाहरण रहे हैं, जब किसी क्रिकेटर ने रिटायरमेंट लिया लेकिन फिर से वापसी की। इस तरह के मामलों में पाकिस्तान के कई खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं।

अब कुछ ऐसा ही काम वेस्टइंडीज (West Indies) के स्टार बल्लेबाज एविन लुईस ने किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कैरेबियाई टीम के स्क्वाड में जगह न मिलने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला ले लिया था लेकिन अब उन्होंने खुद को उपलब्ध बताया है।

वेस्टइंडीज (West Indies) के एविन लुईस ने बदला संन्यास का फैसला

रिटायरमेंट फिर बना मजाक! West Indies के खिलाड़ी की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी, अब फिर करेगा छक्कों की बारिश

एविन लुईस की गिनती वेस्टइंडीज (West Indies) के तूफानी बल्लेबाजों में होती है, जो बड़े शॉट खेले के लिए जाने जाते हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल में भी खेल चुका है। उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज के स्क्वाड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लुईस का चयन जरूर होगा लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इससे मायूस होकर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, अब लगभग दो महीने में ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है और उन्होंने खुद को रेड बॉल क्रिकेट के लिए भी उपलब्ध बताया है, यानी लुईस टेस्ट क्रिकेट में खेलते नजर आ सकते हैं।

34 वर्षीय एविन लुईस ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में दो ही फॉर्मेट खेले हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए वनडे और टी20आई फॉर्मेट को मिलाकर कुल 137 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। हालांकि, अब व्हाइट बॉल के साथ-साथ लुईस टेस्ट टीम में भी जगह बनाने को देख रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने घरेलू क्षेत्रीय चार-दिवसीय प्रतियोगिता के लिए त्रिनिदाद के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।

अगर एविन लुईस घरेलू स्तर पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा करते हैं तो फिर उनका वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए टेस्ट डेब्यू का सपना साकार हो सकता है। लुईस ने आखिरी बार 2017 में रेड बॉल गेम खेला था और अब 9 साल बाद इस फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाने को फिर से तैयार हैं।

त्रिनिदाद के कोच ने एविन लुईस के संन्यास से वापसी की दी जानकारी

एविन लुईस की घोषणा के आने के साथ, त्रिनिदाद के कोच रायड एम्रिट ने बताया कि लुईस ने खुद को राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध भी कर दिया है और इस बारे में बात की कि कैसे इससे चयनकर्ताओं का काम मुश्किल हो जाता है, इसे एक अच्छी समस्या के रूप में बताया। उन्होंने कहा,

“एविन लुईस ने खुद को राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध करवा दिया है। वह हमारे लिए एक और अच्छा संकेत हैं, जो रन बना रहे हैं। (सेफास) कूपर, हमारे बल्लेबाजों में से पिछले वर्ष से एक मुख्य स्तंभ रहे हैं। यह एक अच्छी समस्या है। इसमें कोई रहस्य नहीं है कि किसी को बाहर रहना पड़ेगा। चयनकर्ताओं के लिए यह एक कठिन फैसला होगा लेकिन यह एक फैसला है जिसे हमें लेना होगा।”

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एविन लुईस के आंकड़े

वेस्टइंडीज (West Indies) के लिए अभी तक टेस्ट में अनकैप्ड रहने वाले एविन लुईस ने फर्स्ट क्लास में 22 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 42 पारियों में 30.72 की औसत से 1229 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक भी शामिल हैं। हालांकि, अब लुईस को इन आंकड़ों को बेहतर करना होगा, क्योंकि अगर उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना है तो इस तरह के परफॉरमेंस से काम नहीं चलेगा। उन्हें कुछ बड़ी पारियां खेलनी होंगी और चयनकर्ताओं को विश्वास दिलाना होगा कि उनमें भी रेड बॉल क्रिकेट खेलने की भूख है।

FAQs

वेस्टइंडीज के किस खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी का ऐलान किया है?
एविन लुईस
एविन लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक कितने मैच खेले हैं?
137

यह भी पढ़ें: कौन होगा पर्पल कैप विजेता? पठान-हरभजन जैसे 11 क्रिकेट एक्सपर्ट ने चुने अपने-अपने गेंदबाज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!