Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ताला तोड़कर घर में घुसे उपद्रवी, धोनी के घर पर किया हमला, दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

MS Dhoni
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की दुनिया का वो नाम शायद ही जिसे कोई भी क्रिकेट प्रेमी न जानता हो, जब भी क्रिकेट इतिहास के सर्वकालीन महान कप्तानों की बात होगी तो उसमें टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम जरूर शामिल होगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन जब भी ये आईपीएल (ipl) खेलने के लिए मैदान में उतरते हैं तो दर्शकों का हूजूम सिर्फ और सिर्फ “धोनी” के ही नारे लगाता है।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता मौजूदा समय में किसी से भी छिपी नहीं है, धोनी के समर्थक इनकी एक झलक देखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार यही समर्थक भक्षक बन गए थे और इन्होंने धोनी (MS Dhoni) के घर में जाके तोड़ फोड़ की थी। अगर आपका जवाब ना है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको धीनी के साथ हुए उसी घटना क्रम को विस्तार से बताएंगे।

साल 2007 में हुआ था धोनी के घर पर हमला

उपद्रवियों के द्वारा धोनी (MS Dhoni) के घर में हमला आज नहीं बल्कि आज से करीब 16 साल पहले हुआ था, उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज में टीम इंडिया के साथ वर्ल्ड कप खेल रहे थे। 17 मार्च 2007, भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे मनहूस तारीख, जी हाँ, ये वही तारीख है जिस दिन भारतीय समर्थक पागल हो गए थे और उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, उनके परिवार और उनकी संपत्तियों के साथ अभद्रता की थी।

दरअसल बात यह है कि, इसी दिन टीम इंडिया वर्ल्ड कप (World Cup) में बांग्लादेश से बुरी तरह से हार गई थी और इस हार की वजह से भारतीय समर्थक बुरी तरह से बौखला गए थे। टीम इंडिया (Team India) के समर्थकों ने धोनी के रांची स्थित घर पर धावा बोल दिया और उन्होंने बहुत ही तोड़ फोड़ की, हालात इतने बद्दतर हो गए कि, प्रशासन के द्वारा धोनी के घर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

2007 में कुछ ऐसा था देश का हाल

MS Dhoni
MS Dhoni

जैसे ही बांगलादेश के खिलाफ पहले मुकाबले मे टीम इंडिया को हार मिली, सभी भारतीय समर्थक बहुत ही आक्रोशित हो गए और उन्होंने लगभग हर एक खिलाड़ी के घर में तोड़ फोड़ की और उपद्रव मचाया। भारतीय समर्थकों के इस रूप को देखने के बाद प्रशासन ने कई इलाकों पर कर्फ्यू तक लगा दिया था और खिलाड़ियों के घरों को उन्होंने किलों में तब्दील कर दिया।

कुछ ऐसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर

अगर बात करें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे टेस्ट करियर में खेले गए 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं, वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 350 मैचों की 297 पारियों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं। जबकि टी 20 की बात करें तो यहाँ पर धोनी ने 98 मैचों की 85 पारियों में 1617 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें – साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सदस्यीय टी 20 टीम इंडिया का ऐलान!, बुमराह की कप्तानी में MI के 6 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!