Posted inक्रिकेट (Cricket)

कौन से 15 खिलाड़ी Team India के लिए खेलेंगे अफगानिस्तान ODI सीरीज? आप आज ही जानें एक-एक नाम

कौन से 15 खिलाड़ी Team India के लिए खेलेंगे अफगानिस्तान ODI सीरीज? आप आज ही जानें एक-एक नाम

Team India likely squad for Afghanistan ODI Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने धमाल मचाया और घरेलू दर्शकों के सामने ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते टीम इंडिया पर टाइटल की रक्षा का दबाव था, लेकिन उसने शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस बार फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया और 96 रनों से जीत दर्ज की।

इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला गया और अब टीम इंडिया (Team India) की वापसी लगभग तीन महीने बाद होगी, क्योंकि जून में अफगानिस्तान को भारत का दौरा करना है।

भारत (Team India) दौरे पर वनडे सीरीज भी खेलेगा अफगानिस्तान

कौन से 15 खिलाड़ी Team India के लिए खेलेंगे अफगानिस्तान ODI सीरीज? आप आज ही जानें एक-एक नाम

अफगानिस्तान के भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। इन मुकाबलों का शेड्यूल बीसीसीआई ने 2 मार्च को ऐलान किया था। टेस्ट मुकाबले की शुरुआत 6 जून से होगी और यह न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जहां अभी तक एक भी टेस्ट नहीं हुआ है। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून को धर्मशाला में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। 17 जून को लखनऊ में भारत (Team India) और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे होगा। वहीं, तीसरा व अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत ने अपनी अंतिम वनडे सीरीज जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ हेड कोच गौतम गंभीर कोई गलती नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि अफगान टीम भी वनडे में काफी अच्छी मानी जाती है। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि भारत के सभी मुख्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ नियमित कप्तान शुभमन गिल के नजर आने की उम्मीद

भारत (Team India) के सभी प्रमुख खिलाड़ी 28 मार्च से 31 मई तक चलने वाले आईपीएल 2026 में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान शुभमन गिल भी एक्शन में नजर आएंगे, जिन्होंने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद से एक भी मुकाबला नहीं खेला। टी20 से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में अब गिल के अफगानिस्तान के खिलाफ नजर आने की पूरी उम्मीद है। गिल टेस्ट और वनडे दोनों के कप्तान हैं। ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद, वनडे सीरीज में भी हिस्सा ले सकते हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत (Team India) ने अभी तक एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। गिल की कप्तान के तौर पर डेब्यू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, इंजरी के कारण गिल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को सीरीज हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ गिल कप्तानी करते हुए सीरीज जीत के इरादे से उतरना चाहेंगे।

रोहित-विराट समेत सभी प्रमुख खिलाड़ी आ सकते हैं नजर, बुमराह को मिल सकता है आराम

हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 के खत्म होते ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसी वजह से उम्मीद की जा रही है कि अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नजर आ सकती है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे अहम खिलाड़ियों को भी चुना जा सकता है।

हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि वो आईपीएल में खेलेंगे और इसके बाद, जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर भी वनडे सीरीज होनी है। इसी वजह से बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह इंजरी के कारण बाहर चल रहे हर्षित राणा की वापसी हो सकती है। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज कब से शुरू होनी है?
14 जून

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने अब जाकर बताई अफ्रीका से हार की कहानी, बताया किस वजह से करना पड़ा शिकस्त का सामना

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!