Posted inक्रिकेट (Cricket)

इधर भारत ने जीता T20 World Cup, उधर कप्तान ने लिया बड़ा फैसला, कहा- अब कप्तानी नहीं करूंगा

इधर भारत ने जीता T20 World Cup, उधर कप्तान ने लिया बड़ा फैसला, कहा- अब कप्तानी नहीं करूंगा

Captain steps down after T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला और उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया। खिताबी मैच में कीवी टीम को एकतरफा हार झेलनी पड़ी, क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने कोई भी मौका नहीं दिया।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की समाप्ति के बाद, एक टीम के कप्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

इस टीम के कप्तान ने T20 World Cup के बाद छोड़ी कप्तानी

इधर भारत ने जीता T20 World Cup, उधर कप्तान ने लिया बड़ा फैसला, कहा- अब कप्तानी नहीं करूंगा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में आयरलैंड ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा पाई। जैसे-तैसे आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ एक जीत दर्ज की और बाकी टीमों के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। टूर्नामेंट में आयरलैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टी20आई में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि जब जून में आयरलैंड का सामना टीम इंडिया से होगा तो एक नया कप्तान नज़र आएगा। स्टर्लिंग ने सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी जरूर छोड़ दी लेकिन वनडे में अभी भी कमान संभालना जारी रखेंगे।

पॉल स्टर्लिंग को आयरलैंड ने साल 2023 में पूर्णकालिक कप्तान बनाया था। उन्होंने एंडी बैलबर्नी को रिप्लेस किया था। स्टर्लिंग ने अपने कार्यकाल में 48 टी20आई मैचों में कप्तानी की लेकिन इस दौरान दो बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आयरलैंड को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। हालिया वर्ल्ड कप में स्टर्लिंग पूरे टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में नजर नहीं आए, क्योंकि उन्हें दूसरे ही मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिसके कारण स्टर्लिंग को शेष मुकाबलों से बाहर होना पड़ा था।

आयरलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने को पॉल स्टर्लिंग प्रतिबद्ध

35 वर्षीय आयरिश खिलाड़ी ने भले ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन वह अभी भी ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रूप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्टर्लिंग ने बयान में कहा,

“एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी भी बहुत महत्वाकांक्षा है और मुझे लगता है कि यह निर्णय मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा। मुझे लगता है कि टीम के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करने का यह सही समय है, और मैं टी20 कप्तानी संभालने वाले हर व्यक्ति को उनकी सफलता की कामना करता हूं। उन्हें मेरा पूरा समर्थन मिलेगा, और मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

स्टर्लिंग ने आगे कहा,

“इस प्रारूप में आयरलैंड का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है और मुझे इस पर बेहद गर्व है। अपने देश की कप्तानी करना एक सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, और इस दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।”

क्रिकेट आयरलैंड के पास, टी20आई में कप्तानी के लिए लोरकान टकर और हैरी टेक्टर के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। देखना होगा कि इनमें से किसे कप्तान नियुक्त किया जाता है।

FAQs

पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड की कितने टी20आई मुकाबलों में कप्तानी संभाली?
48

यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने ठोका 2.5 करोड़ का केस, इस बात से दुखी होकर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!