Posted inक्रिकेट (Cricket)

इधर चल रहा था भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न, उधर नए Head Coach की हुई घोषणा

इधर चल रहा था भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न, उधर नए Head Coach की हुई घोषणा

New Head Coach Announced: 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरकार तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने में कामयाबी हासिल की। इस जीत का जश्न सभी खिलाड़ियों ने जोरदार तरीके से मनाया था।

वहीं, हेड कोच (Head Coach) गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को अभी भी लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इस बीच एक टीम के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच नए हेड कोच (Head Coach) का हुआ ऐलान

इधर चल रहा था भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न, उधर नए Head Coach की हुई घोषणा

टीम इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का जश्न अभी भी जारी है लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। घरेलू क्रिकेट की मुख्य टीम न्यू साउथ वेल्स ने मेंस टीम के लिए नए हेड कोच (Head Coach) की नियुक्ति की है। इस रोल में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन नजर आएंगे। इस फैसले से टीम मैनेजमेंट ने बता दिया वे प्रदर्शन में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने को तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20आई खेलने वाले ब्रैड हैडिन ने हेड कोच (Head Coach) के रूप में ग्रेग शिफर्ड की जगह ली है। जिन्हें जनवरी के अंत में बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने घरेलू सीजन पूरा करने का विकल्प चुना, क्योंकि न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सप्ताह वनडे कप जीता था। इस टीम के साथ हैडिन का खास रिश्ता रहा है। उन्होंने पहले खिलाड़ी के तौर पर अहम योगदान दिया और अब हेड कोच के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

जून से न्यू साउथ वेल्स के हेड कोच (Head Coach) का पद संभालेंगे हैडिन

ब्रैड हैडिन जून महीने से आधिकारिक तौर पर हेड कोच (Head Coach) की भूमिका निभाना शुरू करेंगे, जब टीम प्री-सीजन कैंप के लिए लौटेगी। फिलहाल वह IPL 2026 में पंजाब किंग्स के साथ असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे हैं और इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का अनुभव हासिल कर चुके हैं। नए हेड कोच के आने के साथ ही टीम सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा असिस्टेंट कोचों को हटाया जा सकता है और नई टीम बनाई जाएगी।

हैडिन ने कहा कि न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और अब हेड कोच (Head Coach) के तौर पर वह टीम को फिर से मजबूत पहचान दिलाना चाहते हैं। मीडिया से बात करते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा,

“मुझे दुनिया भर की विभिन्न लीगों में कोचिंग देने के अवसर मिले हैं, लेकिन मैं यहीं रहना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं यहीं सबसे बड़ा प्रभाव डाल सकता हूं। मुझे लगता है कि न्यू साउथ वेल्स में हमने हमेशा उच्च मानकों का पालन किया है। हम न केवल अपने स्टाफ और संगठन से, बल्कि अपने खिलाड़ियों से भी बहुत उम्मीदें रखते हैं। और मैं इसी के लिए जाना जाऊंगा। मैं इस समूह से बहुत उम्मीदें रखूंगा।”

न्यू साउथ वेल्स का कोच बनने के बाद, ब्रैड हैडिन के आईपीएल के अगले सीजन में नजर आने की उम्मीद कम ही है। हालांकि, 28 मार्च से शुरू हो रहे आगामी सीजन में वे पंजाब किंग्स के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

FAQs

ब्रैड हैडिन को किस टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है?
न्यू साउथ वेल्स मेंस टीम

यह भी पढ़ें: इन 6 टीमों में नहीं हैं दम, प्लेऑफ़ में पहुंचना लगभग नामुमकिन! IPL 2026 के पहले दौर से ही हो जाएंगी बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!