Posted inक्रिकेट (Cricket)

कौन हैं Ian Williams Langford? कैसे हुई इनकी हत्या! जानें IPL 2026 में कर रहे थे क्या काम

Ian Williams Langford

Ian Williams Langford : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने शुरुआती दौर में ही चरम पर है, लेकिन इसी बीच एक दुखद और चौंकाने वाली घटना ने टूर्नामेंट से जुड़े लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मुंबई के ट्राइडेंट होटल में एक ब्रिटिश नागरिक और ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफ़ोर्ड मृत (Ian Williams Langford) पाए गए।

वह IPL 2026 के प्रसारण कार्य से जुड़े हुए थे और भारत विशेष रूप से मैच कवरेज के लिए आए थे। इस घटना ने सुरक्षा और परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कौन थे Ian Williams Langford और IPL में क्या था उनका रोल

IPL British Broadcast Engineer Found Dead In Mumbai Hotel Room |  Mumbai-news News - News18

इयान विलियम्स लैंगफ़ोर्ड (Ian Williams Langford) एक अनुभवी ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रसारण से जुड़े कार्यों में माहिर माने जाते थे। वह IPL 2026 के लिए BCCI के साथ तकनीकी टीम का हिस्सा थे और मैचों के लाइव टेलीकास्ट को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 76 वर्षीय लैंगफ़ोर्ड 24 मार्च को मुंबई पहुंचे थे और ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे।

उनका मुख्य काम मैच कवरेज के दौरान तकनीकी सिस्टम की निगरानी और प्रसारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि करोड़ों दर्शकों तक लाइव मैच पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है।

होटल के कमरे में कैसे मिली लाश, क्या है पूरी घटना

29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे। अगले दिन 30 मार्च को जब होटल रिसेप्शन ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने मास्टर की की मदद से कमरा खोला।

अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, जहां इयान लैंगफ़ोर्ड कमरे के फर्श पर पड़े हुए मिले। तुरंत होटल के डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जांच में क्या सामने आया और क्यों उठ रहे हैं सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले को फिलहाल आकस्मिक मृत्यु माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

इस घटना ने IPL के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विदेशी कर्मियों की देखभाल को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 2020 में IPL के दौरान मशहूर कमेंटेटर डीन जोन्स का निधन भी अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुआ था, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था।

ये भी पढ़े  :  CSK को रुलाने वाले 15 साल के स्टार Vaibhav Suryavanshi के पास कितनी संपत्ति? जानिए उनकी नेटवर्थ की डिटेल

FAQS

इयान लैंगफ़ोर्ड की राष्ट्रीयता क्या थी?

ब्रिटिश

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!