Who is Praful Hinge: IPL 2026 के SRH vs RR 21वें मुकाबले में हैदराबाद के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स की पारी के पहले ओवर में ही प्रफुल हिंगे का नाम सुर्खियों में आ गया और ओवर खत्म होते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। नागपुर में जन्मे इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच के पहले ही ओवर में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) को केवल 30 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आने वाले समय में तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा।
IPL में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) पहले गेंदबाज

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे SRH vs RR मुकाबले में प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) ने वो काम कर दिखाया है, जिसे अभी तक 19 सीजन में कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया था। दरअसल, आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने बल्लेबाजी टीम की पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट लिए।
अपने डेब्यू मैच में प्रफुल हिंगे (Praful Hinge) ने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस को आउट किया। सबसे ज्यादा चर्चा सूर्यवंशी के विकेट की हो रही है, क्योंकि उन्हें रोकने में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज नाकाम रहे, लेकिन हिंगे ने सिर्फ एक गेंद में ही अपनी रणनीति को अंजाम देते हुए 15 वर्षीय खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया और गोल्डन डक पर आउट किया।
प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में RR का किया बुरा हाल
हिंगे ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी और सूर्यवंशी उसकी गति को चकमा दे बैठे। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद सीधे ऊपर चली गई, जिसे सलिल अरोरा ने स्टंप्स के पीछे आसानी से कैच कर लिया। ओवर की चौथी गेंद पर जुरेल और अंतिम गेंद पर प्रिटोरियस को आउट कर दिया। इस तरह ये तीनों ही बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हुए। यह भी उल्लेखनीय है कि सूर्यवंशी अपने अब तक के छोटे आईपीएल करियर में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
Vaibhav Sooryavanshi ✅
Praful Hinge ✅
Lhuan-dre Pretorius ✅A dream start for Praful Hinge on his #TATAIPL debut 🧡
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/RKGW3NxM5y
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
इस तरह प्रफुल हिंगे का पहला ओवर बहुत ही जबरदस्त रहा। उन्होंने महज 1 रन खर्च किया और 3 बड़े विकेट अपने नाम किए। हिंगे का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है और कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
कौन हैं प्रफुल हिंगे?
प्रफुल प्रकाश हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को नागपुर (विदर्भ) में हुआ। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज़ हैं। उनका मुख्य रोल एक गेंदबाज़ का है, लेकिन निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। अंडर-19 स्तर से लेकर सीनियर टीम तक उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे चयनकर्ताओं की नजरों में आए। उनकी गेंदबाज़ी में अनुशासन और धैर्य उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।
यह तेज गेंदबाज 2022 से चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रहा है और 2024 में 15 दिवसीय शिविर के लिए ब्रिस्बेन भी गया था। हिंगे एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता राज्य बिजली बोर्ड में काम करते हैं। उन्होंने एमआरएफ पेस फाउंडेशन में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन के साथ भी प्रशिक्षण लिया।
संयोग से, आरोन आईपीएल 2026 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के वर्तमान गेंदबाजी कोच हैं। हिंगे पीठ की चोटों से काफी परेशान रहे हैं और पिछले कुछ महीनों से वह आरोन के साथ मिलकर अपने एक्शन को बेहतर बनाने और चोट से बचने के लिए काम कर रहे हैं।
प्रफुल हिंगे का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
प्रफुल हिंगे ने पुडुचेरी के खिलाफ 2024 में फर्स्ट क्लास डेब्यू के साथ डोमेस्टिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, 2025 में उन्होंने अपना लिस्ट ए और टी20 डेब्यू भी किया। अपने पहले 10 फर्स्ट क्लास श्रेणी मैचों में हिंगे ने 26.66 के औसत से 27 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने छह मैचों में पांच विकेट लिए हैं। आईपीएल में पदार्पण से पहले हिंज ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था।
इस गेंदबाज को पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में डेब्यू का मौका मिलने वाला था, क्योंकि कप्तान ईशान किशन ने टॉस के दौरान पुष्टि की थी लेकिन बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हिंगे को नहीं चुना गया और उनकी जगह जयदेव उनादकट को मौका मिला। हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौका पाते ही हिंगे ने अपने प्रदर्शन से सनसनी मचा दी।
FAQs
प्रफुल हिंगे ने अपने आईपीएल करियर के पहले ओवर में किन तीन बल्लेबाजों को आउट किया?
प्रफुल हिंगे को IPL 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने कितने में खरीदा था?
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: 90% इस टीम की जीत तय! जानें पावरप्ले से फाइनल स्कोर तक पूरा मैच प्रेडिक्शन