PBKS vs GT Head to Head in IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और सीजन का चौथा मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दो टीमें – एकतरफ उपविजेता पंजाब किंग्स और दूसरी तरफ एलिमिनेटर तक का सफर तय करने वाली गुजरात टाइटंस होगी। दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है।
PBKS vs GT मुकाबला दो युवा खिलाड़ियों की कप्तानी की भी परीक्षा लेगा, क्योंकि एकतरफ श्रेयस अय्यर और दूसरी तरफ शुभमन गिल होंगे। अय्यर को एक समय इंडिया की कप्तानी का दावेदार भी माना जा रहा था लेकिन गिल को टेस्ट और वनडे की कमान मिल गई। अब देखना होगा कि आमने-सामने कौन बेहतर साबित होता है।
PBKS vs GT का आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अभी तक बराबरी का मुकाबला रहा है। इन टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 3 बार पंजाब ने जीत का स्वाद चखा है और 3 ही बार गुजरात को भी जीत मिली है। पिछले सीजन पंजाब और गुजरात के बीच एक ही मुकाबला खेला गया था, जिसमें श्रेयस की टीम ने 11 रनों से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार देखना होगा कि कौन आगे निकलता है।
PBKS vs GT के IPL में खेले गए मुकाबलों के हेड टू हेड आंकड़े
- मैच – 6
- पंजाब किंग्स ने जीते – 3
- गुजरात टाइटंस ने जीते – 3
- बेनतीजा – 0
कागजों पर PBKS vs GT मैच के लिए दोनों टीमें मजबूत
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के लिए अपने-अपने स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं किए थे और प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा था। पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में काफी मजबूत आ रही है। बल्लेबाजी में अय्यर के साथ, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह की धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। वहीं, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई और मार्को यानसेन जैसे ऑलराउंडर भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनॉली भी मौजूद हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, बेन ड्वार्सहुइस, जेवियर बार्टलेट जैसे पेसर हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार जैसे स्पिनर भी हैं।
गुजरात टाइटंस के स्क्वाड की बात करें तो इनके पास भी बड़े नामों की कमी नहीं है। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और इशांत शर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा शाहरुख़ खान और राहुल तेवतिया भी हैं, जिन्होंने फिनिशर के रूप में काफी अच्छा किया है। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर को भी कम नहीं आंका जा सकता है।
PBKS vs GT मैच के लिए पंजाब और गुजरात का स्क्वाड
पंजाब का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, नेहल वढेरा, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, कूपर कॉनॉली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, प्रवीण दुबे, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद
नोट – गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स के स्क्वाड में हमने लोकी फर्ग्यूसन को शामिल नहीं किया है, क्योंकि उनके शुरूआती कुछ मैचों से बाहर रहने की संभावना है।
गुजरात का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, एम शाहरुख खान, निशांत सिंधु, मानव सुथार, अर्शद खान, आर साई किशोर, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया
FAQs
IPL में अभी तक पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कितने मैच हुए हैं?
आईपीएल 2026 में PBKS vs GT मुकाबला कब होना है?
यह भी पढ़ें: इधर 2 दिन पहले शुरू हुआ IPL 2026, उधर एक मैच के लिए बैन हुआ ये स्टार ओपनर, नही खेलेगा अगला मैच