IPL 2026 Purple Cap Winner Prediction: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। BCCI ने दोनों ही चरण का शेड्यूल घोषित कर दिया है और इस बार 70 लीग मैचों में जमकर एक्शन देखने को मिलेगा और फिर प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी गेंदबाजों की नजर पर्पल कैप पर होगी, जो उस गेंदबाज को मिलती है, जिसके नाम सीजन में सबसे ज्यादा विकेट होते हैं।
अब तक कई दिग्गजों ने आईपीएल में पर्पल कैप (Purple Cap) जीतने का कारनामा किया है। ऐसे में IPL 2026 में किस गेंदबाज के सिर पर यह टोपी सजेगी, इसको लेकर भविष्यवाणियों का दौर जारी है। इस बीच लीग के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के पैनल में शामिल 11 क्रिकेटर्स ने आगामी सीजन में पर्पल कैप विजेता को लेकर प्रेडिक्शन किया है।
IPL 2026 में पर्पल कैप (Purple Cap) के दावेदार के रूप में KKR के गेंदबाज को मिले सबसे ज्यादा वोट

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जो आगामी आईपीएल सीजन में पर्पल कैप (Purple Cap) विजेता का प्रेडिक्शन करने को लेकर है। इस दौरान पैनल में शामिल फाफ डू प्लेसी, इरफ़ान पठान, हनुमा विहारी, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, मोहम्मद कैफ, पियूष चावला, संजय बांगर, चेतेश्वर पुजारा, सबा करीम और लक्ष्मीपति बालाजी ने अपनी-अपनी पसंद के गेंदबाजों के नाम बताए।
हालांकि, ज्यादातर पूर्व क्रिकेटर की पसंद कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे। इस गेंदबाज को सात दिग्गजों ने चुना। डू प्लेसी, हरभजन, कैफ, चावला, पुजारा, करीम और बालाजी ने वरुण पर दांव लगाया। इसमें किसी को हैरानी भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि दाएं हाथ के स्पिनर ने कमाल का प्रदर्शन भी किया है।
वहीं, हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बेस्ट फॉर्म में ना होने के बावजूद वरुण के नाम संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट रहे। ऐसे में उनका जादू आईपीएल के 19वें सीजन में भी देखने को मिल सकता है।
इन 4 दिग्गजों की पर्पल कैप (Purple Cap) को लेकर अलग-अलग पसंद
हालांकि, पैनल में शामिल 4 पूर्व क्रिकेटर्स की पसंद अलग-अलग रही। इनमें से किसी ने भी वरुण चक्रवर्ती को पर्पल कैप (Purple Cap) के विजेता के रूप में नहीं चुना और ना ही किसी अन्य गेंदबाज के नाम पर सहमत नजर आए। इसी वजह से सभी की पसंद अलग-अलग रही। इरफ़ान पठान ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया, जिन्होंने अभी तक आईपीएल में एक भी बार पर्पल कैप अपने नाम नहीं की। ऐसे में देखना होगा कि बुमराह इस बार सफल हो पाते हैं या नहीं।
इसके बाद, हनुमा विहारी ने दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव को चुना। बुमराह की तरह कुलदीप भी अभी तक एक भी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं बन पाए हैं। संजय बांगर ने अपनी पसंद के रूप में युजवेंद्र चहल को चुना, जो पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और 2022 के सीजन में पर्पल कैप भी जीत चुके हैं। वरुण आरोन के 2024 के पर्पल कैप (Purple Cap) विनर हर्षल पटेल का नाम लिया, जो इस बार सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हैं।
.@chakaravarthy29 ? 👀@Jaspritbumrah93 ? 🫡@yuzi_chahal ? 🧐@faf1307, @IrfanPathan, @harbhajan_singh & more experts predict who will claim the ‘Purple Cap’ in TATA IPL 2026! 🧢👍#TATAIPL 2026 👉 Starts SAT, 28th MAR, 5.30 PM pic.twitter.com/HhsoY8SzZU
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
IPL 2026 में पर्पल कैप के विजेता को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के पैनल में शामिल दिग्गजों की पसंद
- फाफ डू प्लेसी – वरुण चक्रवर्ती
- इरफ़ान पठान – जसप्रीत बुमराह
- हनुमा विहारी- कुलदीप यादव
- हरभजन सिंह – वरुण चक्रवर्ती
- वरुण आरोन – हर्षल पटेल
- मोहम्मद कैफ – वरुण चक्रवर्ती
- पियूष चावला – वरुण चक्रवर्ती
- संजय बांगर – युजवेंद्र चहल
- चेतेश्वर पुजारा – वरुण चक्रवर्ती
- सबा करीम – वरुण चक्रवर्ती
- लक्ष्मीपति बालाजी – वरुण चक्रवर्ती
FAQs
स्टार स्पोर्ट्स के पैनल में शामिल ज्यादार दिग्गजों ने किस गेंदबाज को पर्पल कैप जीतने का मजबूत दावेदार माना है?
IPL में पर्पल कैप सीजन के अंत में किसे दी जाती है?
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर रही मुंबई इंडियंस, हार्दिक-सूर्या-रोहित जैसे कई दिग्गज नाम शामिल