Posted inक्रिकेट (Cricket)

15 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे धोनी या पूरे सीजन से हो जायेंगे बाहर? बड़ी रिपोर्ट में हो गया खुलासा

15 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे Dhoni या पूरे सीजन से हो जायेंगे बाहर? बड़ी रिपोर्ट में हो गया खुलासा

MS Dhoni return update: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, इसी वजह से फैंस में खुशी की लहर थी लेकिन एक खबर ने उनका दिल तोड़ दिया, जो महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी हुई है। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और इसी वजह से सभी उन्हें मैदान में दिखने को लेकर उत्साहित थे।

खुद माही भी जबरदस्त तैयारियों में लगे थे लेकिन अब उनका शुरूआती चेन्नई सुपर किंग्स के शुरूआती मैचों में नजर आना मुश्किल है। CSK ने खुद धोनी (Dhoni) के बाहर होने की जानकारी साझा की और इसके बाद से ही फैंस मायूस हो गए।

IPL 2026 के पहले दो हफ़्तों में Dhoni नहीं नजर आएंगे

15 दिन बाद मैदान पर वापसी करेंगे Dhoni या पूरे सीजन से हो जायेंगे बाहर? बड़ी रिपोर्ट में हो गया खुलासा

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि 44 वर्षीय एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव की समस्या से रिकवर कर रहे हैं। इसी वजह से धोनी (Dhoni) कम से कम दो हफ्ते बाहर रहेंगे। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, क्योंकि माही का इंतजार सभी को था और अब उनके बाहर होने से फैंस को बड़ा झटका लगा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने अभ्यास सत्र के कुछ वीडियो भी शेयर किए थे, जिसमें धोनी बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त लय में नजर आ रहे थे। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि इस बार कैप्टेन कूल (Dhoni) बल्ले से धमाका करेंगे लेकिन अब इंजरी ने उनकी वापसी का समय बढ़ा दिया है।

CSK ने दी एमएस धोनी के IPL 2026 के शुरुआती दो हफ़्तों से बाहर होने की जानकारी

सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से CSK ने बताया कि मौजूदा समय में एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के रिहैब से गुजर रहे हैं। नतीजन, TATA IPL 2026 के पहले दो हफ्ते मिस करने की संभावना है।

धोनी (Dhoni) के लगभग 15 दिनों के बाहर होने की खबर से यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि वह इस सीजन खेलते नजर आएंगे या नहीं, क्योंकि अब वह पहले जैसा योगदान नहीं देते हैं। बल्लेबाजी में भी धोनी काफी नीचे आते हैं। इसी वजह से कुछ अन्य विकल्पों को आजमाया जा सकता है और अगर वे काम कर गए तो फिर माही की वापसी को लेकर संशय की स्थिति बन सकती है। ऐसे में धोनी दो हफ्ते बाद एक्शन में नजर आएंगे या नहीं, एक बड़ा सवाल है लेकिन इसका जवाब अब मिल गया है।

15 दिन बाद धोनी वापसी करेंगे या नहीं?

सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के इंजरी के कारण बाहर होने को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ फैंस का दावा है कि धोनी ने जानबूझकर नहीं खेलने का फैसला किया है, ताकि CSK उनके बगैर अपना कॉम्बिनेशन ढूंढ सके। वहीं, कुछ का मानना है कि चोटिल होने की खबर सच है और यही वजह है कि धोनी बाहर हुए हैं।

हालांकि, माही की वापसी को लेकर ज्यादातर फैंस का मानना है कि 15 दिन के बाद वो मैदान पर नजर आएंगे। भले ही धोनी ज्यादा मुकाबले न खेलें लेकिन कम से कम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कुछ मैच खेल सकते हैं, ताकि उनके चाहने वालों को निराशा न हो और अगर धोनी संन्यास भी लेते हैं तो आखिरी बार घरेलू फैंस को उनका दीदार भी हो सके।

FAQs

एमए धोनी किस वजह से IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते मिस कर सकते हैं?
पिंडली में खिंचाव
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में CSK का विकेटकीपर कौन हो सकता है?
संजू सैमसन

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विनर हैं ये 8 खिलाड़ी, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता नहीं दे रहे वर्ल्ड कप 2027 में मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!