Rohit Sharma impact player: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और यह सीजन मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए बहुत ही अहम होने वाला है। रोहित की बल्लेबाजी पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि इससे ही शायद तय होगा कि उनका फ्यूचर क्या होने वाला है। हिटमैन ने अगर अच्छा किया तो उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की दावेदारी भी बनी रहेगी।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। वजन कम करने के बाद, रोहित काफी फिट लग रहे हैं और अब ये भी पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि IPL 2026 में यह दिग्गज बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेगा या नहीं।
IPL 2026 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे नजर?

38 वर्षीय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को IPL 2025 के दौरान कई मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सरल शब्दों में कहें तो रोहित सिर्फ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते थे और इसके बाद, उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल कर लिया जाता था। इस वजह से कई सारे सवाल भी उठे थे। रोहित के फैंस ने मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट से जानबूझकर रोहित को मैदान से दूर रखने का आरोप लगाया था। वहीं, काफी सारे लोगों ने कहा था कि अगर रोहित फील्डिंग नहीं कर सकते हैं तो फिर उन्हें खेलना ही नहीं चाहिए।
हालांकि, अब जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार नए आईपीएल सीजन में खेलने को तैयार हैं तो इम्पैक्ट प्लेयर वाला सवाल फिर से शुरू हो गया। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने साफ़ कर दिया कि रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं होगा।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं होगा इस्तेमाल
मुंबई इंडियंस के एक इवेंट के दौरान महेला जयवर्धने ने बताया कि इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। जयवर्धने ने यह भी खुलासा किया कि पिछले सीजन रोहित को कुछ इंजरी की समस्याएं थी, इसी वजह से उनका इस्तेमाल सिर्फ बल्लेबाजी में ही किया जा रहा था। जयवर्धने ने कहा,
“रोहित को हमने पिछले साल जिस तरह से संभाला, उन्हें कुछ छोटी-मोटी चोटें थीं, इसलिए हमें उन्हें मैनेज करने की जरूरत थी। बात यह है कि चाहे वह मैदान पर हों या न हों, टीम पर उनका बहुत बड़ा प्रभाव है। लेकिन, निश्चित रूप से, इस साल मैं उन्हें जितना हो सके मैदान पर ज्यादा से ज्यादा रखना चाहता हूं।”
ऑलराउंडर्स के हिसाब से इम्पैक्ट प्लेयर के नियम का होगा इस्तेमाल
मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने यह भी साफ़ कर दिया कि वह चाहेंगे कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ज्यादा से ज्यादा फील्ड पर रहें लेकिन स्क्वाड में कई ऑलराउंडर होने के कारण इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा। 48 वर्षीय ने कहा,
“अगर आप देखें तो हमारे ज्यादातर खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं और गेंदबाजी भी करते हैं। इसलिए अगर कप्तान को मैदान पर इस विकल्प की जरूरत पड़ती है, तो मुझे इस पर विचार करना होगा और सामने वाली टीम के हिसाब से इस पर चर्चा करनी होगी। फिलहाल रोहित और सूर्यकुमार यादव ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो ऑलराउंडर नहीं हैं। तो क्या आप इस फैसले में मेरी मदद कर सकते हैं?”
FAQs
IPL 2026 में रोहित शर्मा का इस्तेमाल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में होगा या नहीं?
आगामी आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान किसके पास है?
यह भी पढ़ें: ‘इतिहास की सबसे बड़ी नो-बॉल’! पाकिस्तानी गेंदबाज की हरकत पर मचा बवाल, फिक्सिंग का जीता-जागता VIDEO वायरल