CSK CEO Answered Suresh Raina Fielding Coach Rumors: चेन्नई सुपर किंग्स और सुरेश रैना का गहरा नाता रहा है। सीएसके की कामयाबी में रैना के बल्ले की अहम भूमिका रही और उन्होंने कई सीजन लगातार काफी अच्छा किया। हालांकि, अब रैना संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फिर भी सीएसके के साथ उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लगातार चर्चा हो रही थी कि रैना को आईपीएल 2026 के लिए फील्डिंग कोच बनाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
CSK ने इंग्लैंड के जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच बना दिया। इसके बाद से रिपोर्ट्स थीं कि रैना को किसी अन्य भूमिका में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाया जा सकता है और 22 मार्च को इसकी घोषणा होगी। हालांकि, अब इस पर चेन्नई की टीम के सीईओ का बयान आया है और उन्होंने साफ़ कर दिया है कि रैना को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जाएगा या नहीं।
CSK के कोचिंग स्टाफ में सुरेश रैना को मिलेगी जगह?

सुरेश रैना ने खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2008 से 2021 के बीच 11 सीजन खेले। इस दौरान वो चार खिताबी जीत का हिस्सा रहे। हालांकि, 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी के दौरान रैना अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया था और रोड सेफ्टी टूर्नामेंट व लीजेंड लीग क्रिकेट जैसे टूर्नामेंट में खेलते नजर आए।
इसके अलावा, IPL में सुरेश रैना बतौर कमेंटेटर भी नजर आते हैं। हालांकि, 2026 के सीजन के लिए माना जा रहा था कि उन्हें किसी न किसी रोल में CSK अपने साथ जोड़ सकती है लेकिन अब ऐसा होने की संभावना न के बराबर नजर आ रही है, क्योंकि टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ़ कर दिया कि रैना को किसी भी भूमिका के लिए कोचिंग स्टाफ में जगह नहीं मिलेगी।
काशी विश्वनाथन ने कहा,
“सुरेश रैना फील्डिंग कोच नहीं हैं। यह एक निराधार अफवाह है।”
एमएस धोनी के खेलने पर भी सीईओ ने दिया अपडेट
IPL 2026 को एमएस धोनी का अंतिम सीजन माना जा रहा है। स्क्वाड में कई विकेटकीपर मौजूद हैं, इसी वजह से ये अफवाहें भी हैं कि धोनी शायद पूरे मुकाबले नहीं खेलेंगे। उनके सिर्फ कुछ मैचों में ही खेलने के आसार हैं। हालांकि, अब CSK के सीईओ ने साफ कर दिया कि धोनी सभी मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा,
“मेरे हिसाब से धोनी सभी मैच खेलेंगे।”
बता दें कि एमएस धोनी को CSK ने आगामी सीजन के लिए भी रिटेन किया है। इसी वजह से यह तो तय था कि धोनी खेलेंगे, लेकिन वो कितने मैचों में नज़र आएंगे, इस पर सस्पेंस बना हुआ था। अब काशी विश्वनाथन ने काफी हद तक तस्वीर साफ़ कर दी है।
IPL 2026 के लिए CSK का स्क्वाड
एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉलक्स
FAQs
सुरेश रैना के बजाय CSK ने अपना फील्डिंग कोच किसे बनाया है?
यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस: किसने जीते ज्यादा मैच? किसकी हिस्ट्री बेहतर, जानिए पूरा रिकॉर्ड