Posted inक्रिकेट (Cricket)

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल हुआ घोषित, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

Women's T20 World Cup 2026

Women’s T20 World Cup 2026 Schedule : आईसीसी विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है और इस बार टूर्नामेंट पहले से भी ज्यादा बड़ा और रोमांचक होने जा रहा है। 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

यह इस प्रतियोगिता का 10वां संस्करण होगा और पहली बार इतने बड़े फील्ड के साथ आयोजन किया जा रहा है। मेज़बान इंग्लैंड 12 जून को पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि फाइनल 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

India vs Pakistan, Women's T20 World Cup 2023: When and where to watch? -  India Today

इस टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान एक ही पूल में हैं, जिससे फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार रहेगा।

ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन खेला जाएगा और यह मैच टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है। भारतीय टीम मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन होने के नाते आत्मविश्वास से भरी होगी, जबकि पाकिस्तान भी बड़े मंच पर उलटफेर करने की क्षमता रखता है।

क्वालिफायर टीमों की एंट्री और बड़े दावेदार

इस बार बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने क्वालिफायर के जरिए मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई है। नेपाल में हुए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद ये चारों टीमें फाइनल लाइन-अप का हिस्सा बनीं। नीदरलैंड्स इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू करेगा और बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूज़ीलैंड, छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया, 2009 की चैंपियन इंग्लैंड और 2016 की विजेता वेस्ट इंडीज़ जैसी टीमें इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। प्रतिस्पर्धा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा ऊंचा रहने की उम्मीद है।

इंग्लैंड में ऐतिहासिक मुकाबलों की तैयारी

टूर्नामेंट के मुकाबले इंग्लैंड के कई प्रतिष्ठित मैदानों पर खेले जाएंगे। 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच ऑल-यूरोपियन मुकाबला होगा। 20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में इंग्लिश सरजमीं पर आमने-सामने होंगे।

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने शेड्यूल जारी होने को महिला क्रिकेट के लिए अहम पड़ाव बताया और कहा कि यह टूर्नामेंट वैश्विक स्तर पर महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को नई ऊंचाई देगा। भारत में हुए पिछले महिला वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अब इंग्लैंड में भी रिकॉर्ड दर्शकों और बड़े आयोजन की उम्मीद की जा रही है।

Women’s T20 World Cup 2026 का ग्रुप

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स

ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज़, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

Women’s T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान समय (IST)
12 जून इंग्लैंड बनाम श्रीलंका      एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (बर्मिंघम) रात 11:00 बजे
13 जून स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड   ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (मैनचेस्टर) दोपहर 3:00 बजे
13 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे
13 जून वेस्ट इंडीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड   हैम्पशायर बाउल (साउथैम्पटन) रात 11:00 बजे
14 जून बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स एजबेस्टन, बर्मिंघम दोपहर 3:00 बजे
14 जून भारत बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 7:00 बजे
16 जून न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका हैम्पशायर बाउल, साउथैम्पटन शाम 7:00 बजे
16 जून इंग्लैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल, साउथैम्पटन रात 11:00 बजे
17 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश  हेडिंग्ले, लीड्स दोपहर 3:00 बजे
17 जून भारत बनाम नीदरलैंड्स हेडिंग्ले, लीड्स शाम 7:00 बजे
17 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान एजबेस्टन, बर्मिंघम रात 11:00 बजे
18 जून वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले, लीड्स रात 11:00 बजे
19 जून न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड हैम्पशायर बाउल, साउथैम्पटन रात 11:00 बजे
20 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स हैम्पशायर बाउल, साउथैम्पटन दोपहर 3:00 बजे
20 जून पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हैम्पशायर बाउल, साउथैम्पटन शाम 7:00 बजे
20 जून इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड हेडिंग्ले, लीड्स रात 11:00 बजे
21 जून वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका  ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
21 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे
23 जून न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
23 जून श्रीलंका बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
23 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेडिंग्ले, लीड्स रात 11:00 बजे
24 जून इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़  लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन रात 11:00 बजे
25 जून भारत बनाम बांग्लादेश ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 7:00 बजे
25 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 11:00 बजे
26 जून श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर रात 11:00 बजे
27 जून पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल दोपहर 3:00 बजे
27 जून वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल शाम 7:00 बजे
27 जून इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड  द ओवल, लंदन रात 11:00 बजे
28 जून दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन दोपहर 3:00 बजे
28 जून ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन शाम 7:00 बजे
30 जून सेमीफाइनल 1 द ओवल, लंदन शाम 7:00 बजे
2 जुलाई सेमीफाइनल 2 द ओवल, लंदन रात 11:00 बजे
5 जुलाई फाइनल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन शाम 7:00 बजे

ये भी पढ़े : जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ पानी की बोतले उठाएंगे ये 4 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले प्लेइंग 11 में मौका

FAQS

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 कब आयोजित होगा?

12 जून से 5 जुलाई 2026

इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी कौन सा देश कर रहा है?

इंग्लैंड

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!