WPL 2026 All Sold Players List: नई दिल्ली में गुरुवार (27 नवंबर) को महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल 2026 का मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें कुल 67 खिलाड़ियों को 5 टीमों ने मिलकर खरीदा। इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहे। मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने मिलकर कुल 40.8 करोड़ की रकम खर्च की।
WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में काफी खिलाड़ियों पर छप्परफाड़ पैसों की बारिश हुई, जिनमें से कुछ को शुरुआत में ही बड़ी रकम मिल गई, जबकि कुछ को बाद में टीमों ने खरीदा।
WPL 2026 मेगा ऑक्शन में इन प्लेयर्स को मिली सबसे ज्यादा रकम

डब्ल्यूपीएल के मेगा ऑक्शन में 11 खिलाड़ी ऐसी रहीं, जिन्हें खरीदने में टीमों ने 1 करोड़ से भी ज्यादा की रकम खर्च की। इस दौरान सबसे महंगी खिलाड़ी भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं। दीप्ति को उनकी पुरानी टीम यूपी वॉरियर्स ने RTM का प्रयोग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा ऑफर की गई अमाउंट 3.2 करोड़ को मैच कर अपनी टीम में शामिल किया और नीलामी इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी प्लेयर बना दिया।
WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी अमेलिया केर रहीं, जो मुंबई इंडियंस के द्वारा 3 करोड़ में वापस खरीदी गईं। अनुभवी तेज गेंदबाजी शिखा पांडे को उनके बेस प्राइस से चार गुना रकम हासिल हुई और वो 2.40 करोड़ में यूपी वारियर्स का हिस्सा बनीं। सोफी डिवाइन को 2 करोड़ में गुजरात जायंट्स ने अपना हिस्सा बनाया।
मेग लैनिंग को इस बार नई टीम में शामिल होने का मौका मिला और उन्हें 1.90 करोड़ की बड़ी रकम में यूपी वारियर्स ने खरीदा। श्री चरणी और चिनेल हेनरी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया। 1.20 करोड़ में फिबी लिचफील्ड यूपी वारियर्स में शामिल हुईं। वहीं, 1.10 करोड़ में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट दिल्ली की टीम का हिस्सा बनीं। आशा सोभना को 1.10 करोड़ में यूपी वारियर्स ने खरीदा, जबकि जॉर्जिया वैरहम को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा।
ये तो बात हुई उन 11 खिलाड़ियों की, जिन्हें WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ या उससे ज्यादा की रकम मिली। अब हम आपको इनके साथ-साथ उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो नीलामी में बिकीं। हम उनके नाम के साथ-साथ उनको कितने में किस टीम द्वारा खरीदा गया, इसकी जानकरी भी देंगे।
WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में बिकने वाली सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
-
सोफी डिवाइन – गुजरात जायंट्स – 2 करोड़
-
दीप्ति शर्मा – यूपी वारियर्स – 3.2 करोड़
-
अमेलिया केर – मुंबई इंडियंस – 3 करोड़
-
रेनुका सिंह ठाकुर – गुजरात जायंट्स – 60 लाख
-
सोफी एक्लेसटन – यूपी वारियर्स – 85 लाख
-
मेग लैनिंग – यूपी वारियर्स – 1.9 करोड़
-
लौरा वोल्वार्ट – दिल्ली कैपिटल्स – 1.1 करोड़
-
भर्ती फुलमाली – गुजरात जायंट्स – 70 लाख
-
फिबी लिचफील्ड – यूपी वारियर्स – 1.2 करोड़
-
जॉर्जिया वोएल – आरसीबी – 60 लाख
-
किरण नवगिरे – यूपी वारियर्स – 60 लाख
-
चिनेल हेनरी – दिल्ली कैपिटल्स – 1.3 करोड़
-
श्री चरणी – दिल्ली कैपिटल्स – 1.3 करोड़
-
नादिन डी क्लार्क – आरसीबी – 65 लाख
-
स्नेह राणा – दिल्ली कैपिटल्स – 50 लाख
-
राधा यादव – आरसीबी – 65 लाख
-
हरलीन देओल – यूपी वारियर्स – 50 लाख
-
लिज़ेल ली – दिल्ली कैपिटल्स – 30 लाख
-
लॉरेन बेल – आरसीबी – 90 लाख
-
कृान्ति गौड़ – यूपी वारियर्स – 50 लाख
-
शबनिम इस्माइल – मुंबई इंडियंस – 60 लाख
-
टितास साधु – गुजरात जायंट्स – 30 लाख
-
लिन्डसे स्मिथ – आरसीबी – 30 लाख
-
आशा सोभाना – यूपी वारियर्स – 1.1 करोड़
-
दीया यादव – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख
-
सांस्कृति गुप्ता – मुंबई इंडियंस – 20 लाख
-
प्रेमा रावत – आरसीबी – 20 लाख
-
डियांड्रा डॉटिन – यूपी वारियर्स – 80 लाख
-
काश्वी गौतम – गुजरात जायंट्स – 65 लाख
-
शिखा पांडे – यूपी वारियर्स – 2.4 करोड़
-
अरुंधती रेड्डी – आरसीबी – 75 लाख
-
सजाना सजीवन – मुंबई इंडियंस – 75 लाख
-
पूजा वस्त्राकार – आरसीबी – 85 लाख
-
तनिया भाटिया – दिल्ली कैपिटल्स – 30 लाख
-
राहिला फिर्दौस – मुंबई इंडियंस – 10 लाख
-
कनिका अहूजा – गुजरात जायंट्स – 30 लाख
-
तनुजा कंवर – गुजरात जायंट्स – 45 लाख
-
अनुष्का शर्मा – गुजरात जायंट्स – 45 लाख
-
निकोला केरी – मुंबई इंडियंस – 30 लाख
-
जॉर्जिया वैरहम – गुजरात जायंट्स – 1 करोड़
-
ग्रेस हैरिस – आरसीबी – 75 लाख
-
शिप्रा गिरी – यूपी वारियर्स – 10 लाख
-
ममता मडिवाला – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख
-
भैप्पी कुमारी – गुजरात जायंट्स – 10 लाख
-
नंदिनी शर्मा – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख
-
किम गार्थ – गुजरात जायंट्स – 50 लाख
-
यास्तिका भाटिया – गुजरात जायंट्स – 50 लाख
-
सिमरन शेख – यूपी वारियर्स – 10 लाख
-
पूनम खेमनार – मुंबई इंडियंस – 10 लाख
-
शिवानी सिंह – गुजरात जायंट्स – 10 लाख
-
तारा नॉरिस – यूपी वारियर्स – 10 लाख
-
लूसी हैमिल्टन – दिल्ली कैपिटल्स – 10 लाख
-
क्लो ट्रायन – यूपी वारियर्स – 30 लाख
-
सुमन मीना – यूपी वारियर्स – 10 लाख
-
त्रिवेणी वासिष्ठा – मुंबई इंडियंस – 20 लाख
-
गौतमी नाइक – आरसीबी – 10 लाख
-
नल्ला रेड्डी – मुंबई इंडियंस – 10 लाख
-
साइका इशाक – मुंबई इंडियंस – 30 लाख
-
जी ट्रिशा – यूपी वारियर्स – 10 लाख
-
प्रत्यूषा कुमार – आरसीबी – 10 लाख
-
मिली इलिंगवर्थ – मुंबई इंडियंस – 10 लाख
-
डैनी वायट-हॉज – गुजरात जायंट्स – 50 लाख
-
प्रतीका रावल – यूपी वारियर्स – 50 लाख
-
मिन्नू मनी – दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख
-
राजेश्वरी गायकवाड़ – गुजरात जायंट्स – 40 लाख
-
डी हेमलथा – आरसीबी – 30 लाख
-
आयुषी सोनी – गुजरात जायंट्स – 30 लाख
FAQs
WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में कितने खिलाड़यों को 1 करोड़ या उससे ज्यादा रकम मिली?
WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने मिलकर कुल कितनी धनराशि खर्च की?W
यह भी पढ़ें: WPL 2026 मेगा ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों की लिस्ट आई सामने, RCB-MI लग रही सबसे मजबूत