Posted inक्रिकेट (Cricket)

9 नहीं 12 टीमों के बीच खेला जायेगा WTC, अब ये 3 देश भी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

9 नहीं 12 टीमों के बीच खेला जायेगा WTC, अब ये 3 देश भी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

WTC Teams Numbers Increase Update: रेड बॉल क्रिकेट की रोमांचक बनाने और फैंस की रूचि बढ़ाने के लिए ICC ने 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। इसमें दो साल का एक चक्र होता है और फिर जो दो टीमें टॉप पर होती हैं, उनके बीच फाइनल खेला जाता है। अब इस चैंपियनशिप के तीन चक्र हो चुके हैं और चौथा (2025-27) खेला जा रहा है।

हालांकि, WTC के अभी तक जितने भी चक्र हुए हैं, उसमें सिर्फ 9 टीमों को ही रखा गया है लेकिन अब आगे चलकर संख्या में वृद्धि का फैसला लिया जा सकता है, जिसके कारण 3 नई टीमों को इसमें जगह मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो डब्ल्यूटीसी 2027-29 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेती नज़र आएंगी।

WTC में 9 के बजाय टीमों की संख्या हो सकती है 12

9 नहीं 12 टीमों के बीच खेला जायेगा WTC, अब ये 3 देश भी लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा

कुछ समय पहले WTC में टीमों को दो अलग डिवीजन में बांटने का विचार किया जा रहा था लेकिन फिर इस आईडिया को ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि, तब टीमों की संख्या 9 से 12 करने की संभावना पर विचार किया गया था और अब लगता है कि ICC जल्द ही इसको आधिकारिक रूप से मंजूरी दे सकता है।

दरअसल, इस महीने ICC की मीटिंग होनी है, जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर बात की जाएगी। इस दौरान WTC में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला भी लिया जा सकता है। यह फैसला लिया गया तो फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र में हमें 12 टीमें नजर आ सकती हैं।

इन 3 नई टीमों को WTC में मिल सकती है जगह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत से ही ICC ने 9 ही टीमों को शामिल किया था और तब से हर चक्र में इन्हें ही मौका मिलता आया है। इन टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश शामिल है। इन टीमों में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने ही फाइनल जीता है। जबकि टीम इंडिया दो बार उपविजेता रही।

हालांकि, अब जब टीमों की संख्या 12 करने पर विचार किया जा रहा है तो इसमें 3 नई टीमों के रूप में आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का नाम सामने आ रहा है। ये तीनों ही टीमें बड़ी टीमों के खिलाफ बहुत कम ही टेस्ट खेलने का मौका पाती हैं लेकिन WTC में शामिल होने के बाद इनके लिए संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

WTC के अगले चक्र में आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे भी आ सकते हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने WTC में आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे को शामिल किए जाने की मंजूरी दे दी है, हालांकि कुछ प्रभावशाली क्रिकेट देशों के रुख को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। देश कुछ समय से अगले फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) के लिए द्विपक्षीय मुकाबलों पर चर्चा कर रहे हैं। टीमों से अगले डब्ल्यूटीसी चक्र के दौरान न्यूनतम संख्या में टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद की जाएगी, और संभवतः कुछ एकतरफा टेस्ट मैच भी जोड़े जाएंगे ताकि बड़े देशों को छोटे देशों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

इसका एक प्रमुख उदाहरण जिम्बाब्वे द्वारा पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान अन्य देशों को वहां रुकने के लिए लुभाने का प्रयास है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया भी इस साल के अंत में ऐसा करेगा।  अगर बड़े देशों का समर्थन मिला तो फिर आईसीसी और सीईसी की मीटिंग में WTC के अगले चक्र से 12 टीमों के हिस्सा लेने का ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि पिछले तीन चक्र में हर एक टीम को छह अलग टीमों से सीरीज खेलनी होती थीं।

इसमें तीन घर पर और तीन घर के बाहर होती थीं। हालांकि, मैचों की संख्या को लेकर कोई कड़ा नियम नहीं था। इसी वजह से कुछ टीमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलती दिखीं, जबकि कुछ ने 3 या 5 मैचों की सीरीज भी खेली। देखना होगा कि जब 3 और टीमें आ जाएंगी तो फॉर्मेट क्या रखा जाता है, क्योंकि मौजूदा फॉर्मेट सिर्फ 9 टीमों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के कारण कभी कोई सीरीज खेली ही नहीं गई।

FAQs

WTC में किन नई टीमों को शामिल किया जा सकता है?
आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे
WTC के किस चक्र से टीमों की संख्या 12 हो सकती है?
2027-29

यह भी पढ़ें: गेल-कोहली-रोहित नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL हिस्ट्री का सर्वश्रेष्ठ ओपनर, रिकॉर्ड्स की जुबानी जानें सच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!