Posted inक्रिकेट (Cricket)

रेप केस में फंसे यश दयाल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ

रेप केस में फंसे Yash Dayal ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ

Yash Dayal’s marriage: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने को तैयार उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर बड़ी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यश ने 4 फरवरी को श्वेता पुंडीर नामक लड़की से शादी कर ली। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

यश दयाल (Yash Dayal) का नाम पिछले कुछ समय से मैदान पर किए गए प्रदर्शन से ज्यादा बाहर की चीजों के कारण चर्चा में रहा है। उन कर एक से अधिक युवतियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि यश को अभी तक जेल नहीं जाना पड़ा है और अब इन सब विवादों के बीच उन्होंने अपनी लाइफ में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।

श्वेता पुंडीर से यश दयाल (Yash Dayal) ने की शादी

रेप केस में फंसे Yash Dayal ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे जमकर ट्रोल, जानें उनकी वाइफ का पास्ट लाइफ

28 साल के यश दयाल की शादी की भनक अभी तक किसी को नहीं लगी थी लेकिन 15 मार्च को एचटी सिटी ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की, इसके बाद से ही हर जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की चर्चा होने लगी। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यश और उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर ने शादी वाले कपड़े पहले हुए हैं और रस्में निभा रहे हैं। यह भी बताया गया कि यश की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। वहीं, इस खिलाड़ी की शादी में कोई भी क्रिकेटर शामिल नहीं हुआ।

हालांकि, शादी को लेकर ना तो यश दयाल (Yash Dayal) ने कुछ भी आधिकारिक तौर बताया है और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है। श्वेता पुंडीर ने तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में यश के साथ एक रील जरूर पोस्ट की थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि दोनों के बीच कुछ तो संबंध है।

जानिए कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर?

यश दयाल (Yash Dayal) की पत्नी की बात करें तो श्वेता पुंडीर पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर श्वेता की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इंस्टाग्राम पर उनके 589K फॉलोअर्स हैं। उन्होंने खुद को कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताया है।

श्वेता पुंडीर ने कुछ समय पहले यश दयाल को लेकर भी एक पोस्ट शेयर की थी, जो कोर्ट ने इस खिलाड़ी की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई थी। श्वेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि बधाई हो प्रिय ❤️……शोर-शराबे से ऊपर उठना। वापसी हमेशा हार से ज़्यादा मज़बूत होती है। इससे पता चलता है कि यश के मुश्किल समय में भी श्वेता ने उनका साथ नहीं छोड़ा और अब दोनों ने शादी रचा ली है।

हालांकि, यश अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। कुछ यूजर उन्हें यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर निशाना बना रहे, जबकि कुछ उनकी पत्नी श्वेता के सोशल मीडिया कंटेंट की वजह से मजाक बना रहे।

IPL 2026 में RCB के लिए यश दयाल फिर से खेलते आएंगे नजर

यश दयाल (Yash Dayal) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे तो काफी बवाल हुआ और मांग की गई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए। हालांकि, आरसीबी ने ऐसा नहीं किया और मिनी ऑक्शन से पहले 5 करोड़ में बाएं हाथ के पेसर को रिटेन किया। बेंगलुरु की टीम के इस फैसले से सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज भी दिखे लेकिन आरसीबी ने इस खिलाड़ी को साथ ही बनाए रखा और अब 28 मार्च से शुरू हो रहे सीजन में यश नजर आएंगे।

FAQs

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यश दयाल की शादी कब हुई थी?
4 फरवरी

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या vs आंद्रे रसेल: कौन IPL इतिहास सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, जानें आंकड़ों की तुलना में किसका पलड़ा भारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!