Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया 6 जुलाई से एक बार फिर एक्शन में दिखेगी। दरअसल मेन इन ब्लू साल के पहले विदेशी दौरे पर जाने वाली है। जिम्बाब्वे के साथ उनकी पांच मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है। आगामी श्रृंखला को लेकर बीसीसीआई पहले ही 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित कर दी है।

टीम में मौजूद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल वह जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके पीछे बड़ी वजह सामने आई है। यही नहीं उनके स्ठान पर जो प्लेयर रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल होगा, उसका भी खुलासा हो गया है। आइए विस्तार से जान लेते हैं।

Advertisment
Advertisment

Yashasvi Jaiswal जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर

Yashasvi Jaiswal

भारत और जिम्बाब्वे अगले महीने पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे के मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को हालांकि उससे पहले करारा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) आगामी सीरीज का दो मैच मिस करने वाले हैं।

दरअसल टीम इंडिया (Team India) अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा थे। वहां मौजूद सभी खिलाड़ी फिलहाल बारबाडोस में आए चक्रवाती तूफान में फंस गए हैं। ऐसे में उन्हें भारत लौटने में अभी वक्त लगेगा।

यहां पढ़ें ट्वीट:

Advertisment
Advertisment

पृथ्वी शॉ ले सकते हैं उनकी जगह

यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले दो टी20 मैच मिस कर सकते हैं। उनके स्थान पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा सकता है। बता दें कि शॉ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 25 जुलाई, 2021 को खेला था।

24 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में उनके नाम 339, वनडे में 189 रन दर्ज है। इसके अलावा 108 टी20 मैचों में शॉ ने 20 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 2705 रन ठोके हैं।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार व तुषार देशपांडे।

 

यह भी पढ़ें: शादी करने को तैयार हुई SRH की मालकिन काव्या मारन, किसी क्रिकेटर नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार की बनेगी दुल्हनियां