Posted inक्रिकेट (Cricket)

‘आपका सपना…’ वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर रोए Rinku Singh, पिता को याद कर लिखी दिल छू लेने वाली बात

Rinku Singh

Rinku Singh Emotional Post on his Father : टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) के जीवन में एक बड़ा दुखद पल आया, जब उन्होंने अपने पिता खानचंद सिंह को खो दिया। 27  फरवरी को उनके पिता ने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू एक दिन के लिए अपने पैतृक शहर अलीगढ पहुंचे, जहां परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। इस गहरे निजी दुख के बावजूद उन्होंने दोबारा टीम से जुड़कर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद रिंकू ने एक बार फिर अपने पिता को भावुक अंदाज़ में याद किया।

पिता के नाम लिखी दिल छू लेने वाली बात

विश्व कप जीतने के तुरंत बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि इतने दिन बिना पिता से बात किए कभी नहीं गुजरे और अब समझ नहीं आता कि आगे की जिंदगी उनके बिना कैसे चलेगी। रिंकू ने बताया कि हर कदम पर उन्हें अपने पिता की जरूरत महसूस होगी।

उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता ने हमेशा सिखाया था कि फर्ज सबसे पहले होता है, इसलिए वह मैदान पर सिर्फ उनका सपना पूरा करने के लिए खेलते रहे। विश्व कप जीतने के बाद भी उनके मन में बस यही कसक रही कि काश उनके पिता उस पल को देखने के लिए साथ होते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

गम के बीच देश के लिए निभाया फर्ज

टूर्नामेंट के बीच पिता के निधन की खबर किसी भी इंसान को तोड़ सकती है, लेकिन रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अद्भुत मानसिक मजबूती दिखाई। निजी दुख को दिल में दबाकर उन्होंने देश के लिए खेलना जारी रखा। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन इससे उनके जज्बे और प्रोफेशनलिज्म का पता चलता है।

टीम के साथ बने रहना और पूरी प्रतिबद्धता से अभ्यास व मैच खेलना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने पिता की सीख को जीवन में उतारा। विश्व मंच पर तिरंगे के लिए खेलना ही उनके लिए शोक को सहने की ताकत बन गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Rinku Singh का प्रदर्शन

अगर प्रदर्शन की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पांच मुकाबलों में खेलने का अवसर मिला। हालांकि, वह बल्ले से बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने पांच मैचों में महज़ 24 रन बनाए, जहां उनका औसत लगभग 8 का रहा और स्ट्राइक रेट 82.75 दर्ज किया गया। निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए उन्हें सीमित गेंदें मिलीं, जिससे बड़ी पारी खेलना मुश्किल रहा।

सुपर-8 चरण में पहुंचने के बाद टीम संयोजन में बदलाव किया गया और रिंकू (Rinku Singh) को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन को मौका दिया गया। अब रिंकू की नजरें आगामी आईपीएल सीजन पर होंगी, जहां वह दमदार प्रदर्शन कर अपनी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल करना चाहेंगे।

ये भी पढ़े : संन्यास की चर्चा के बीच सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, जानें खेलेंगे या छोड़ेंगे क्रिकेट?

FAQS

रिंकू सिंह के पिता का निधन कब हुआ था ?

27 फरवरी

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!